5 छक्के, 4 चौके… वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी के मुरीद हुए दिग्गज, सोशल मीडिया पर आए जबरदस्त रिएक्शन

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मैच में महज 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी को देख क्रिकेट एक्सपर्ट की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि किसने क्या कहा…

jacket - 2026-03-31T103751.195
1 / 6

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में धमाकेदारी पारी खेल हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. उन्होंने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया. चेन्नई के गेंदबाजों की उन्होंने पहले ही ओवर से आड़े हाथों लिया और मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 17 गेंदों में 52 रन बनाए. उनकी इस जबरदस्त पारी को देख फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट भी काफी खुश नजर आए. आइए आपको भी बताते हैं कि किसकी तरफ से क्या रिएक्शन सामने आए हैं.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा हुए वैभव के फैन

आकाश चोपड़ा हुए वैभव के फैन2 / 6

वैभव सूर्यवंशी की इस आतिशी पारी को देख आकाश चोपड़ा काफी खुश नजर आए. उन्होंने वैभव की बैक लिफ्ट की जमकर तारीफ की और कहा, “वैभव की बैक लिफ्ट अपने आप में एक पूरी कहानी है. आज से पहले इस तरह का कुछ नहीं देखा. बहुत खास टैलेंट.”

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल3 / 6

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा, “पिछले सीजन मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को जल्दी हाइप मिल रही है. एक पुराने ख्यालों वाला क्रिकेटर होने के नाते मेरा मानना है कि युवा खिलाड़ियों को जल्दबाजी में आगे नहीं बढ़ाना चाहिए लेकिन एक साल के बाद अब मुझे लगता है कि वो अगले लेवल के लिए तैयार है. ये 15 साल का लड़का मैच जिताऊ प्रदर्शन करता है.”

इरफान पठान ने जमकर की तारीफ

इरफान पठान ने जमकर की तारीफ4 / 6

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट इरफान पठान ने  वैभव को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “वैभव सूर्यवंशी एक स्पेशल लड़का है. उनके जैसा इससे पहले इतनी कम उम्र वाला कोई खिलाड़ी नहीं देखा.”

विज्ञापन

युवराज सिंह ने क्या कहा?

युवराज सिंह ने क्या कहा?5 / 6

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने वैभव की इस पारी को देख कहा, “ईमानदारी से कहूं तो 15 साल की उम्र में कोई दूसरा इस तरह की पारी नहीं खेल सकता है. वैभव सूर्यवंशी हर किसी से अलग है. भविष्य में वो की बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.”

हर्षा भोगले ने माना वैभव का लोहा

हर्षा भोगले ने माना वैभव का लोहा6 / 6

क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने वैभव की इस पारी के बाद कहा, “ये युवा खिलाड़ी कई लोगों के लिए मैच देखने की वजह बनने वाला है. नूर अहमद को लगाए 2 छक्के बेहद ही कमाल के रहे.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन