IPL 2026: विराट कोहली के लिए ‘काल’ बनेगा LSG का ये 10 करोड़ी गेंदबाज! 5 बार दिखा चुके हैं पवेलियन की राह

IPL 2026: आईपीएल में अब आरसीबी और LSG के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में विराट कोहली के लिए एक तेज गेंदबाज बड़ा खतरा बन सकता है. इस गेंदबाज के सामने विराट कोहली कई बार अपना विकेट गंवा चुके हैं. फ्रेंचाइजी ने इस गेंदबाज को 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था.

jacket (14)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 23वां मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में हर किसी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर होंगी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो पूरी तरह से फिट नहीं थे. सामने आई रिपोर्ट में उनके एंकल में चोट बताई गई थी. हालांकि, अब वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विराट पर होंगी सबकी नजरें

विराट पर होंगी सबकी नजरें2 / 6

चिन्नास्वामी के मैदान पर होने वाले इस मैच पर हर किसी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी. इंजरी के बाद वापसी करते हुए विराट इस होम मैच में अपना दम दिखाना चाहेंगे लेकिन उनके सामने लखनऊ का एक तेज गेंदबाज चुनौती पेश करेगा.

विज्ञापन

इस गेंदबाज से होगा विराट को ‘डर’

इस गेंदबाज से होगा विराट को ‘डर’3 / 6

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में एक तेज गेंदबाज ऐसा है जिसके आंकड़े टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के सामने कमाल के हैं. इस गेंदबाज का नाम मोहम्मद शमी है. इन दोनों का सामना टी20 क्रिकेट में 12 बार हो चुका है, जिसमें से 5 बार शमी ने उनका विकेट हासिल किया है.

10 करोड़ में ट्रेड हुए थे शमी

10 करोड़ में ट्रेड हुए थे शमी4 / 6

मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. विराट के सामने उन्होंने 12 पारियों में 138.96 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं. शमी के सामने विराट का बल्ला खामोश हो जाता है, जो कि आरसीबी के लिए टेंशन वाली बात है.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं शमी

शानदार फॉर्म में हैं शमी5 / 6

मोहम्मद शमी इस आईपीएल सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.25 की रही है. ऐसे में वो विराट कोहली के लिए दिक्कत खड़ी कर सकते हैं. 

विराट अपने नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड

विराट अपने नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड6 / 6

विराट कोहली के पास इस मैच में एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आईपीएल के इतिहास में उनके नाम 790 चौके हैं तो वहीं इस मैच में 10 चौके लगाते ही वो 800 के आंकड़े को छू लेंगे. इसी के साथ वो 2 छक्के लगाते ही आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन