
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने जा रहा है. आईपीएल में अभी तक खेले गए दोनों मैचों में रनों का अंबार लगता हुआ नजर आया है. ऐसे में अब हर किसी की मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि सीएसके और राजस्थान के बीच होने वाले मैच में पिच का मिजाज कैसा होने वाला है. इस मैच में रनों की बारिश होगी या गेंदबाज कोहराम मचाएंगे, आइए जानते हैं.
कितने बजे शुरू होगा RR vs CSK?

2 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर फेंकी जाएगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी तो वहीं चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी.
कैसी होगी बरसापारा की पिच?

3 / 6
गुवाहाटी की पिच पर ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. बरसापारा में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. ओस के चलते इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करे तो ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
RR vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

4 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सीएसके का पलड़ा भारी नजर आता है. सीएसके ने 16 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 15 मैचों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है. इस मैदान पर चेन्नई ने केवल एक मैच ही खेला है जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
दोनों टीमों के बीच हुई ट्रेड डील

5 / 6
मिनी ऑक्शन से पहले दोनों टीमों के बीच एक ट्रेड डील हुई थी जिसमें सैम करन और रवींद्र जडेजा के बदले संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया था. सैम करन चोट के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
CSK: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी और अंशुल कंबोज
RR: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा