IPL 2026: सनराइजर्स के खिलाफ मैच में ऐसी होगी RR की प्लेइंग 11! क्या 4 जीत के बाद भी होगा बदलाव?
IPL 2026: राजस्थान की टीम इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है. टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सब एकदम टॉप क्लास नजर आ रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में राजस्थान की टीम में किस प्लेइंग 11 तक उतर सकती है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. राजस्थान की टीम इस मैच में 4 लगातार जीत के साथ उतर रही है तो वहीं सनराइजर्स की टीम लगातार 2 मैचों में हार के बाद इस मैच में उतरेगी. राजस्थान की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि RR की टीम क्या 4 जीत के बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी?
वैभव और जायसवाल करेंगे ओपनिंग
2 / 6वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रही है. ऐसे में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव होने की संभावना ना के बराबर है. दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और हर मैच में शानदार शुरुआत दिला रहे हैं.
पराग और जुरेल संभालेंगे मिडिल ऑर्डर
3 / 6राजस्थान के कप्तान रियान पराग का बल्ला अभी तक मिडिल ऑर्डर में शांत ही रहा है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में महज 45 रन ही बनाए हैं. दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल शानदार रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
ये 3 खिलाड़ी करेंगे फिनिश
4 / 6राजस्थान की टीम के लिए डोनोवन फरेरा, शिमरॉन हेटमायर और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी फिनिशर के तौर पर खेलने उतरेंगे. अभी तक इन खिलाड़ियों को सीजन में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.
बेहतरीन फॉर्म में हैं आर्चर और बिश्नोई
5 / 6राजस्थान के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं तो वहीं लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई भी पर्पल कैप होल्डर हैं. बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं. ऐसे में टीम बेहद ही संतुलित ही नजर आ रही है.
राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई