IPL 2026: पर्पल कैप की रेस में ये 7 करोड़ी खिलाड़ी नंबर 1, लिस्ट में CSK-RCB के गेंदबाज भी शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं. जहां पर फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. इस दौरान गेंदबाज भी अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पर्पल कैप की रेस में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्टार गेंदबाज टॉप पर नजर आ रहा है.

RCB vs CSK
1 / 6
RCB vs CSK

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस पर बहुत ही कम लोगों की नजर है, लेकिन ये दिन पर दिन रोमांचक होता जा रहा है. इस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं. हालांकि फिलहाल टॉप पर स्पिनर नजर आ रहा है. हालांकि टॉप 5 में 4 तेज गेंदबाजों ने जगह बनाई हुई है. लिस्ट में लगातार फेल हो रही सीएसके का भी गेंदबाज शामिल है.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई फिलहाल टॉप पर नजर आ रहे हैं. बिश्नोई ने 2 मैचों में 11.40 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7 ओवर ही डाले हैं.

विज्ञापन

विजयकुमार वैशाख

विजयकुमार वैशाख 3 / 6

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. वैशाख ने अब तक खेले 3 मैचों में 14.40 की औसत से 5 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि उन्होंने भी इस दौरान सिर्फ 8 ओवर ही फेंके हैं.

जैकब डफी

जैकब डफी 4 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. डफी ने 2 मैचों में 16 की औसत से 5 विकेट हासिल किए हैं. वहीं इस दौरान डफी ने पूरे 8 ओवर डाले हैं.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. कंबोज ने अब तक 3 मैचों में 24.40 की औसत से 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. इस दौरान उन्होंने 10.4 ओवर फेंके हैं.

टी नटराजन

टी नटराजन 6 / 6

दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन का नाम भी लिस्ट में है. टी नटराजन ने अब तक खेले 2 मुकाबलों में 13.25 की औसत से 4 विकेट हासिल किया है. नटराजन ने इस दौरान सिर्फ 7 ओवर ही डाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन