IPL 2026: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा धांसू शतक, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी हुआ चकनाचूर
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने धमाकेदार शतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर किया.

आईपीएल 2026 में 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई को खराब शुरुआत मिली थी. तीसरे ही ओवर में मुंबई को दो झटके बैक टू बैक लगे थे. इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली.
क्विंटन डी कॉक की शानदार बल्लेबाजी
2 / 6इस मैच में शुरुआत से ही क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी की और आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की हवा निकाल दी और दमदार खेल से महफिल भी लूटी.
53 गेंदों में ठोका शतक
3 / 6डी कॉक ने 53 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. खबर लिखे जाने तक वह 7 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम कर चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 190.57 का है.
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
4 / 6इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड चकनाचूर किया. वह अब टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिनके नाम 454 मैच में 12385 रन हैं. वहीं, अब डी कॉक 12392 रनों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं.
क्रिस गेल के नाम बड़ा रिकॉर्ड
5 / 6टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं. उन्होंने 426 पारियों में 14562 रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं. उन्होंने 652 पारियों में 14482 रन बनाए हैं.
11वें खिलाड़ी भी बने
6 / 6इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मुंबई के लिए 11 बार 50+ स्कोर बनाया है. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 42 बार 50+ स्कोर मुंबई के लिए बनाए हैं.