IPL 2026: पर्पल कैप की रेस में RCB का स्टार गेंदबाज नंबर 1, दिल्ली कैपिटल्स ने भी गाड़े झंडे, देखें टॉप 7 लिस्ट

Purple Cap List: आईपीएल 2026 में अब तक कुछ गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. सभी टीमों के एक-एक मैच हो चुके हैं और अब पर्पल कैप की रेस शुरू हो चुकी है. आइए पर्पल कैप की रेस में मौजूद टॉप 7 गेंदबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Jacob Duffy Prasidh Krishna
1 / 8

Purple Cap List: IPL 2026 में सभी टीमों के एक-एक मैच हो चुके हैं. शुरुआती दो मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, वहीं पिछले दो मुकाबलों में गेंदबाजों ने धमाल मचाया. हर साल सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है. अभी RCB के एक तेज गेंदबाज के पास पर्पल कैप है. आइए IPL 2026 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

जैकब डफी - RCB

जैकब डफी - RCB2 / 8

RCB के लिए अपने IPL डेब्यू में जैकब डफी ने धमाल मचाया. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. अन्य खिलाड़ियों ने भी 3-3 विकेट झटके हैं, लेकिन डफी का औसत और इकोनॉमी बेहतर था. इसी वजह से उनके पास पर्पल कैप है.

विज्ञापन

टी नटराजन - DC

टी नटराजन - DC3 / 8

टी नटराजन को पिछले साल DC के लिए खेलने का उतना मौका नहीं मिला. इस सीजन, LSG के खिलाफ पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी. इस मुकाबले में नटराजन ने मात्र 29 रन देकर 3 विकेट झटके.

प्रसिद्ध कृष्णा - GT

प्रसिद्ध कृष्णा - GT4 / 8

गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने IPL 2025 में पर्पल कैप पर कब्जा किया था. इस साल की शुरुआत भी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने PBKS के खिलाफ 7.25 की शानदार इकोनॉमी के साथ 3 विकेट झटके. वो भी पर्पल कैप की लिस्ट में हैं.

विज्ञापन

लुंगी एनगिडी - DC

लुंगी एनगिडी - DC5 / 8

दिल्ली कैपिटल्स के टी नटराजन के अलावा लुंगी एनगिडी का नाम भी लिस्ट में है. उन्होंने LSG के खिलाफ मात्र 27 रन देकर 3 विकेट झटके. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.36 की रही.

विजयकुमार वैशाख - PBKS

विजयकुमार वैशाख - PBKS6 / 8

पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख ने पिछले साल प्रभावित किया था. इस सीजन भी उनकी शुरुआत अच्छी रही. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वो पर्पल कैप की रेस में पांचवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर - MI

शार्दुल ठाकुर - MI7 / 8

मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर का डेब्यू कमाल का रहा. वो KKR के खिलाफ मैच में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए. MI की पहली जीत में उनका बड़ा किरदार रहा.

रोमारियो शेफर्ड - RCB

रोमारियो शेफर्ड - RCB8 / 8

RCB के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने SRH के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 54 रन लुटाए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद का मोमेंटम तोड़ने में उनका बड़ा किरदार था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन