IPL 2026: पर्पल कैप की रेस में CSK के स्टार का जलवा बरकरार, लखनऊ के स्टार की हुई धमाकेदार एंट्री

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले गए हैं. इन दोनों ही मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भले ही हार गई हो, लेकिन दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने अब तक निराश किया है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दोपहर के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार गई. वहीं शाम के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को केकेआर के खिलाफ हार मिली. भले ही ये दोनों ही टीमों अपना-अपना मुकाबला हार गई हो, लेकिन उनके खिलाड़ियों का दबदबा पर्पल कैप की रेस में साफ नजर आ रहा है. टॉप पर सीएसके का स्टार गेंदबाज नजर आ रहा है.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अब तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 16.93 की औसत से 14 विकेट हासिल किए हैं. कंबोज हालांकि पिछले मुकाबले में विकेट नहीं ले सके थे.

विज्ञापन

ईशान मलिंगा

ईशान मलिंगा 3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा फिलहाल दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. मलिंगा ने अब तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 18.21 की औसत से 14 विकेट हासिल किए हैं. महंगे साबित होने के कारण मलिंगा दूसरे स्थान पर हैं.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. आर्चर ने अब तक आईपीएल 2026 में 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 17.92 की औसत से 13 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है.

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. प्रिंस यादव ने अब तक खेले 8 मैचों में 18.62 की औसत से 13 विकेट झटके हैं. यादव रन देने में भी कंजूसी बरतते हैं.

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा 6 / 6

गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी अब टॉप 5 में एंट्री कर चुके हैं. रबाडा ने अब तक आईपीएल 2026 में 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 22.62 की औसत से 13 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन