पर्पल कैप कैप की रेस में आज हो सकता है खेला? विकेटों का किंग बनने की जंग होगी और कांटेदार!

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल के 19वें सीजन में पर्पल कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है, हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के बाद मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वालों की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 17 अप्रैल की रात इस जंग में बड़ा खेला हो सकता है.

LSG Purple Cap (1)
1 / 6
LSG Purple Cap

Leading Wicket-Takers So Far In IPL 2026: शुक्रवार की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स की जंग होने जा रही है, जिसमें पर्पल कैप को लेकर जद्दोजहद और बढ़ सकती है, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा ने निशाने पर कई बल्लेबाज होंगे. आईए जानते हैं कि फिलहाल टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन से बॉलर हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 2 / 6

गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा अभी सिर्फ 4 मैचों में 10 विकेट लेकर चार्ट में सबसे आगे हैं. उनकी गेंद में उछाल लाने और सटीक लाइन पर गेंदबाजी करने की काबीलियत ने उन्हें इस सीजन में एक खतरनाक गेंदबाज बना दिया है. हाल ही में 4/28 का उनका शानदार स्पेल उन्हें पर्पल कैप की दौड़ में आगे ले गया. हालांकि केकेआर के मैच में अगर 2-3 विकेट या इससे ज्यादा का फिगर हासिल करते हैं तो जाहिर सी बात है उन्हें अगले कुछ मुकाबलों में पीछे छोड़ना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 3 / 6

उनके ठीक पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 10 विकेट लिए हैं, लेकिन 5 मैचों में. कंबोज ने अपनी अनुशासित गेंदबाज़ी और अहम मौकों पर विकेट लेने की अपनी काबिलियत से सबको इम्प्रेस किया है. 3/35 का उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस सीएसकी की बॉलिंग अटैक में एक भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर उनके बढ़ते असर को दिखाता है.

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 4 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 9 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं. इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने पेस और वेरिएशन, दोनों से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है. उनकी स्ट्राइक रेट और पार्टनरशिप को तोड़ने की काबीलियत ने उन्हें सीजन की शुरुआत में ही अपनी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बना दिया है.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई भी 9 विकेट लेकर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं. ये लेग-स्पिनर सबसे किफायती गेंदबाजों में से एक रहे हैं, और साथ ही उसने टीम को अहम विकेट भी दिलाए हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में वो पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर भी थे, जो उनकी जबरदस्त कमिटमेंट को बयां करता है.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 6 / 6

टॉप-5 की लिस्ट में सबसे आखिर में जोफ्रा आर्चर हैं, जो राजस्थान रॉयल्स के ही खिलाड़ी हैं, और उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. अपने पेस और एक्युरेसी के लिए मशहूर आर्चर ने विरोधी टीमों को कम स्कोर पर रोकने में अहम रोल अदा किया है. उनका एक्सपीरिएंस और प्रेशर सिचुएशन में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का जज्बा उन्हें हमेशा एक खतरनाक गेंदबाज बनाए रखती है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन