IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा से छिन जाएगा पर्पल कैप का ‘ताज’? CSK के स्टार गेंदबाज ने गड़ाई नजरें, देखें टॉप 5 लिस्ट

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज ने अंशुल कंबोज का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुका है. प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर ताज छिनने का खतरा नजर आ रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं पर्पल कैप टॉप 5 लिस्ट

jacket (12)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल में पर्पल कैप की जंग हर मैच के साथ और भी ज्यादा रोमांचक होती जा रही है. हर मैच के बाद नया गेंदबाज पर्पल कैप पर अपनी धौंस जमाता हुआ नजर आ रहा है. फिलहाल गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास ये कैप हैं लेकिन अब उनके सामने सीएसके का एक स्टार तेज गेंदबाज उनके लिए चुनौती पेश कर रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 5 लिस्ट.

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव2 / 6

लखनऊ सुपरजाइंट्स के स्टार तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 8.80 का रहा है तो वहीं औसत 22 का रहा है. 

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर3 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन घातक गेंदबाजी करते हुए 5 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं और लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 8.47 का ही रहा है.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस बार उन्होंने अपनी फिरकी का जाल बिछाते हुए 5 मैचों में 9 बल्लेबाजों का शिकार किया है. इस दौरान उनका इकॉनमी 9.41 का रहा है तो वहीं औसत 16.55 का रहा है. बिश्नोई इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते स्पिन गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज केकेआर के खिलाफ 2 विकेट चटकाए. इसी के साथ अब उनके 10 विकेट हो गए हैं और वो प्रसिद्ध कृष्णा के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा6 / 6

गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास फिलहाल पर्पल कैप है. उन्होंने इस सीजन खेले 4 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 9.50 का रहा तो वहीं औसत 15.20 का रहा है. पिछले सीजन में भी वो पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन