CSK के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टॉप-5 पारियां, 175.6 के स्ट्राइक रेट से ठोक चुके हैं रन

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. CSK के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं. यहां जानिए CSK के खिलाफ श्रेयस की टॉप-5 पारियां.

Shreyas Iyer
1 / 6
Shreyas Iyer

IPL 2026, Shreyas Iyer Top 5 Innings vs CSK: आईपीएल 2026 में शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. CSK के खिलाफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. श्रेयस ने चेन्नई के खिलाफ 15 पारियों में 371 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. अब वह एक बार फिर सीएसके खिलाफ मैदान पर उतरने वाले हैं. ऐसे में आइए CSK के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टॉप-5 पारियां पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

1. 72 रन (41 गेंदें) - IPL 2025

1. 72 रन (41 गेंदें) - IPL 20252 / 6

यह श्रेयस अय्यर की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सबसे यादगार पारियों में से एक है. आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अय्यर ने 175.6 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 41 गेंदों पर 72 रन ठोक दिए थे. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब की टीम ने चेपॉक के मैदान पर 191 रनों के लक्ष्य को हासिल कर CSK को 4 विकेट से मात दी थी.

विज्ञापन

2. 70* रन (49 गेंदें) - IPL 2015

2. 70* रन (49 गेंदें) - IPL 20153 / 6

दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2015 में CSK के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का जड़ा और उनका स्ट्राइक रेट 142. 86 का रहा. उनकी इस शानदार पारी के बदलौत पंजाब की टीम ने रायपुर के मैदान पर 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को 6 विकेट से हराया था.

3. 44 रन (31 गेंदें) - IPL 2019

3. 44 रन (31 गेंदें) - IPL 20194 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने चेपॉक के मैदान पर CSK के खिलाफ 31 गेंदों पर 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया और उनका स्ट्राइक रेट 141.94 का रहा. हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और चेन्नई ने 80 रनों से जीत हासिल की.

विज्ञापन

4. 34 रन (32 गेंदें) - IPL 2024

4. 34 रन (32 गेंदें) - IPL 20245 / 6

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए श्रेयस ने CSK के खिलाफ एक मैच में 32 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.25 का रहा. इस मैच में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 14 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

5. 26 रन (22 गेंदें) - IPL 2020

5. 26 रन (22 गेंदें) - IPL 20206 / 6

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने CSK के खिलाफ मुकाबले में 22 गेंदों में एक चौके के साथ 26 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.18 का रहा. इस मैच में दिल्ली की टीम चेन्नई के खिलाफ 44 रनों से जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन