PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की हार के विलेन हैं ये 5 खिलाड़ी, ऐसे डुबोई टीम की नैया
PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. फ्रेंचाइजी को 4 में से सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिली है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक समय टीम बहुत आगे थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की गलती के कारण मैच हार गई.

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बल्ले के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन पहले 2 विकेट गिरने के बाद टीम मैच से बाहर हो गई. डेथ ओवरों में बल्ले के साथ टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. उसके बाद गेंदबाजी में भी टीम ने बहुत ज्यादा निराश किया. पंजाब के खिलाफ मिली हार में ये 5 खिलाड़ी टीम के लिए विलेन बने हैं.
हेनरिक क्लासेन
2 / 6अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में सिर्फ 39 रन ही बनाए. इस दौरान उन्होंने केवल 1 चौका और छक्का जड़ा. क्लासेन की 118.18 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी के कारण ही हैदराबाद 250 रन नहीं बना सकी.
जयदेव उनादकट
3 / 6तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी बहुत ज्यादा निराश किया. जयदेव ने 3 ओवरों में एक भी विकेट नहीं लिया और 40 रन लुटा दिए. पावरप्ले में उनादकट बिल्कुल प्रभावहीन नजर आ रहे थे.
हर्षल पटेल
4 / 6कप्तान ईशान किशन के भरोसे को हर्षल पटेल ने भी तोड़ दिया. टीम के अहम गेंदबाज होने के बावजूद भी हर्षल पटेल ने सिर्फ 2 ओवर ही डाले और उसके 19.50 की इकॉनमी से 39 रन दे डाले.
ईशान मलिंगा
5 / 6श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने भी टीम मैनेजमेंट को निराश किया. कप्तान किशन ने मलिंगा को अहम मौके पर 3 ओवर दिए. जिसमें उन्होंने खराब गेंदबाजी करते हुए 46 रन दे दिए. जिससे पंजाब के बल्लेबाजों को आसानी हुई.
सलिल अरोड़ा
6 / 6बल्लेबाजी में सलिल अरोड़ा को भी मैनेजमेंट बार-बार मौका दे रहा है, लेकिन उसका वो फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. अरोड़ा ने इस मुकाबले में 8 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए. उसके बाद वो खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे.