PBKS vs SRH: हार के बाद क्या सनराइजर्स करेगी बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
IPL 2026, PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, मौसम-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

IPL 2026, PBKS vs SRH Match Preview: आईपीएल 2026 में शनिवार, 11 अप्रैल को डबल हेडर खेला जाएगा. दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अब तक 3-3 मैच खेल चुकी है. एक तरफ पंजाब की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है, तो दूसरी तरफ सनराइजर्स को 3 में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
पंजाब किंग्स अब तक नहीं हारी है एक भी मैच
2 / 8पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 2 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. फिलहाल PBKS की टीम 5 अंकों के साथ पॉइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और 2 अंकों के साथ टेबल में छठे नंबर पर है.
PBKS vs SRH में किसका पलड़ा भारी?
3 / 8पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस भिड़ंत में SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से हैदराबाद ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब को सिर्फ 7 में ही जीत नसीब हुई है.
मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
4 / 8न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. खासकर तेज गेंदबाज यहां काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी अपना असर दिखाते हैं. बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होता और उन्हें धैर्य के साथ खेलना पड़ता है और क्रीज पर समय बिताना जरूरी होता है. इस मैदान पर पिछले 3 मैचों में से 2 बार टीमों ने स्कोर डिफेंड करते हुए जीत हासिल की है.
कैसा है मुल्लांपुर में मौसम का हाल?
5 / 8मौसम की बात करें तो PBKS vs SRH मैच के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा. मैच के दौरान अधिकतक तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की उम्मीद है.
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग XI
6 / 8प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर - विजय कुमार वैशाख.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
7 / 8ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट. इम्पैक्ट प्लेयर - ईशान मलिंगा.
कब और कहां देखें लाइव?
8 / 8पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.