IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन पैट कमिंस करेंगे मैदान पर वापसी!

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के कप्तान पैट कमिंस जल्द ही मैदान पर वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं. क्रिकबज के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं उनको लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है

jacket (4)
1 / 6

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिलहाल आईपीएल में ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही है. पैट कमिंस इंजरी के चलते अभी टूर्नामेंट में खेल नहीं रहे हैं. टीम ने राजस्थान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. इसी के साथ अब टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. कप्तान कमिंस जल्द ही टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं आइए आपको भी बताते हैं सामने आई रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट देंगे पैट कमिंस

फिटनेस टेस्ट देंगे पैट कमिंस2 / 6

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस फिटनेस टेस्ट के लिए 15 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. अगर वो ये टेस्ट पास कर लेते हैं तो मैदान पर वापसी करेंगे और निश्चित तौर पर सनराइजर्स की कमान संभालेंगे. वो फिलहाल बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. 

विज्ञापन

इस दिन कर सकते हैं मैदान पर वापसी

इस दिन कर सकते हैं मैदान पर वापसी3 / 6

पैट कमिंस अगर फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो तो 17 अप्रैल को भारत वापस लौट आएंगे और टीम के साथ जुड़ेंगे. सनराइजर्स का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को होगा. इस मैच में पैट कमिंस खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

बैक इंजरी से परेशान हैं कमिंस

बैक इंजरी से परेशान हैं कमिंस4 / 6

पैट कमिंस बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. इसके चलते वो बीते काफी लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में भी केवल एक मैच ही खेल पाए थे. इससे पहले आखिरी बार वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे.

विज्ञापन

पैट कमिंस का आईपीएल प्रदर्शन

पैट कमिंस का आईपीएल प्रदर्शन5 / 6

साल 2024 में पैट कमिंस को सनराइजर्स की टीम में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी मिली और पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को फाइनल तक का सफर तय करवाया. ऐसे में इस सीजन भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 2 सीजन में 34 विकेट हासिल किए हैं.

सनराइजर्स जीत चुकी है 2 मैच

सनराइजर्स जीत चुकी है 2 मैच6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है. पिछले मैच में टीम ने राजस्थान के खिलाफ 57 रनों से अंतर से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन