IPL 2026 में पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी की हुई एंट्री, इस टीम के लिए करेगा डेब्यू!

IPL 2026 के बीच सीजन में एक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री हुई है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बेन डकेट की जगह इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है. 21 साल के रेहान का यह पहला आईपीएल सीजन होगा.

Rehan Ahmed
1 / 7
Rehan Ahmed

IPL 2026, Rehan Ahmed: आईपीएल 2026 के बीच सीजन में एक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री हुई है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है. रेहान का जन्म इंग्लैंड में हुआ था, लेकिन उनके पिता पाकिस्तान के मीरपुर के रहने वाले थे. दिल्ली ने उन्हें बेन डकेट की जगह अपनी टीम से जोड़ा है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए रेहान अहमद

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए रेहान अहमद2 / 7

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार (23 अप्रैल) को इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर रेहान अहमद को टीम शामिल करने का आधिकारिक ऐलान किया. दिल्ली ने रेहान को 75 लाख रुपये में साइन किया है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट की जगह टीम से जोड़ा है, जिन्होंने अचानक आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था.  

विज्ञापन

रेहान का पहला आईपीएल सीजन

रेहान का पहला आईपीएल सीजन3 / 7

21 साल के रेहान इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अभी तक IPL में नहीं खेला है. ऐसे में वह पहली बार भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में खेलते हुए नजर आएंगे और दिल्ली कैपिटल्स उन्हें डेब्यू का मौका दे सकती है. रेहान ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग (BBL) और यूएई में होने वाली ILT20 में खेल चुके हैं.

कौन हैं रेहान अहमद?

कौन हैं रेहान अहमद?4 / 7

रेहान एक पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और उनका जन्म 13 अगस्त 2004 को इंग्लैंड के नॉटिंघम में हुआ था. हालांकि, रेहान के पिता नईम अहमद पाकिस्तान के मीरपुर के रहने वाले थे, जो खुद भी एक क्रिकेटर थे. नईम साल 2001 में अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गए थे. रेहान ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. रेहान इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 खेल चुके हैं.

विज्ञापन

रेहान अहमद का शानदार टी20 करियर

रेहान अहमद का शानदार टी20 करियर5 / 7

लेग ब्रेक गेंदबाज अहमद ने अब तक खेले 97 टी20 मुकाबलों में 28.11 की औसत और 8.13 की इकॉनमी के साथ कुल 85 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 75 पारियों में 18.46 की औसत और 125.70 के स्ट्राइक रेट से 1,071 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन6 / 7

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 जीते और 3 हारे हैं. पिछले मैच में दिल्ली को SRH के खिलाफ हार मिली थी. DC की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर हैं. अब दिल्ली 25 अप्रैल को अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड7 / 7

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, टी. नटराजन, नीतीश राणा, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, लुंगी एंगिडी, काइल जैमीसन, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, विपराज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, साहिल पारख, त्रिपुराना विजय, रेहान अहमद.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन