IPL 2026: SRH के तूफानी बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेंज कैप, इस नंबर पर वैभव सूर्यवंशी, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस काफी रोचक हो गई है. खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. विराट कोहली भी इस दौड़ का हिस्सा हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं.

Virat Kohli Vaibhav Sooryavanshi (1)
1 / 6

Orange Cap List: IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक नजर आ रही है. SRH के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अभी ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 पर हैं. इसके अलावा विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी भी दौड़ में शामिल हैं. आइए IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास अभी ऑरेंज कैप है. उन्होंने 6 मैचों में 47.16 के औसत से 283 रन बनाए हैं. IPL 2026 में अब तक उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 62 रन है.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 6

शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. MI के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर उनके पास हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वो 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बता दें कि गिल ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं और 265 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी दौरान 151.42 का रहा है.

विराट कोहली

विराट कोहली4 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली नंबर 3 पर हैं. RCB के इस स्टार बल्लेबाज ने 6 मैचों में हिस्सा लिया है और 49.40 के शानदार औसत से 247 रन बनाए हैं. IPL 2026 में कोहली ने अब तक 157.32 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और वे दो अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 6 मैच खेले हैं और कुल 246 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने 236.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और टूर्नामेंट में उनका औसत 41.00 का रहा है. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को रोकना मुश्किल नजर आ रहा है. ऑरेंज कैप की रेस में विराट-वैभव के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है. उनके बीच सिर्फ एक रन का अंतर है.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 6 मैचों में 230 रन बनाए हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर हैं. उनका स्ट्राइक रेट 212.96 का रहा है और उन्होंने IPL 2026 में 46 के बेहतरीन औसत से बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन