IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ऑरेंज कैप की रेस में धांसू एंट्री, इस धाकड़ बल्लेबाज की बादशाहत पर खतरा! देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर सभी की नजर बनी हुई है. वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दोबारा ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं.

Vaibhav Sooryavashi Virat Kohli
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस हर मैच के साथ रोचक होती जा रही है. कुछ दिनों पहले वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ से बाहर हो गए थे और एक शानदार पारी के चलते वो फिर से टॉप 5 में जगह बना चुके हैं. 19 अप्रैल को डबल हेडर के बाद IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं और कुल 283 रन बनाए हैं. उनका औसत 47.16 है और वो कुल तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 6

शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 251 रन बनाए हैं. उनका औसत 62.75 का रहा है और वह चार में से तीन पारियों में अर्धशतक जड़ चुके हैं. गिल बेहतरीन टच में नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली4 / 6

विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 3 पर हैं. उन्होंने 6 मैचों में हिस्सा लेते हुए 247 रन बनाए हैं. उनका औसत IPL 2026 में 49.40 का रहा है. विराट इस IPL में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं. कोहली से फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 6

वैभव सूर्यवंशी की ऑरेंज कैप की रेस में धमाकेदार वापसी हुई है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 46 रन की शानदार पारी खेली थी. अब तक वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 41.00 का रहा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 78 रन है.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 6

रजत पाटीदार ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है. वो मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 6 मैचों में 46 के शानदार औसत से 230 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 212.96 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन