IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली को लगा झटका, इस युवा खिलाड़ी को मिली एंट्री

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 38 मैच खेले जा चुके हैं. इसके बाद ऑरेंज कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. टॉप 5 में सिर्फ 1 विदेशी खिलाड़ी नजर आ रहा है. वहीं टॉप 10 में भी यही 1 विदेशी खिलाड़ी ही नजर आ रहा है. ऑरेंज कैप की रेस मजेदार हो गई है.

vaibhav sooryavanshi and virat kohli
1 / 6
vaibhav sooryavanshi and virat kohli

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले गए. जहां पर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोपहर में मुकाबला हुआ. वहीं शाम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. विराट कोहली तो अब टॉप 5 से भी बाहर हो गए हैं. किंग कोहली फिलहाल छठे नंबर पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं. अभिषेक ने अब तक 8 मैचों में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.29 का रहा है.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. राहुल ने अब तक 7 मैचों में 59.50 की औसत से 357 रन बनाए हैं. वहीं इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 187.89 का रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी अब तीसरे पायदान पर हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 8 मैचों में 44.62 की औसत से 357 रन ही बनाए हैं. हालांकि सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 234.87 का रहा है. 

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन5 / 6

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. क्लासेन ने 8 मैचों में 49.86 की औसत से 349 रन जोड़े हैं. हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 149.79 का ही रहा है.

शुभमन गिल

शुभमन गिल 6 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. गिल ने अब तक खेले 7 मैचों में 47.14 की औसत से 330 रन बनाए हैं. क्लासेन की तरह गिल का भी स्ट्राइक रेट 148.65 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन