IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच कांटे की टक्कर, देखें टॉप-5 का हाल

IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 23 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में एंट्री मार ली है. अब विराट कोहली की लड़ाई वैभव सूर्यवंशी से है. दोनों के बीच ऑरेंज कैप के लिए कांटे की टक्कर है.

Cricket News - 2026-04-27T230236.712
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 27 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया. इस मैच में विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 9 हजार रन पूरे किए और ऐसा करने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज भी बन गए. अब ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली की एंट्री टॉप-5 में हो गई है. कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच कांटे की टक्कर है. कोहली अब शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर आ गए हैं.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

फिलहाल ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी हुई है. अभिषेक शर्मा 8 मैच में 54.28 की औसत के साथ 380 रन बनाकर टॉप पर हैं. उन्होंने अब तक 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम कर लिए हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों में 51.14 की औसत के साथ 358 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. हालांकि आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राहुल 1 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी4 / 6

तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं. उनके बल्ले से अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 44.62 की औसत के साथ 357 रन निकले हैं. वैभव ने इस सीजन 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं, फिलहाल वह रेस में तीसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली5 / 6

चौथे नंबर पर विराट कोहली आ गए हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 23 रन बनाए. इसी के साथ वह 8 मैचों में 58.50 की शानदार औसत के साथ 351 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. विराट ऑरेंज कैप की रेस में वैभव से अब 6 रन ही पीछे हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन6 / 6

पांचवें नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 49.85 की औसत के साथ 349 रन बनाए हैं. क्लासेन ने भी अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं. वह भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन