IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली, इस नंबर पर खिसके वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 Orange Cap: RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली और ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया. यहां जानिए आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

IPL 2026 orange cap
1 / 6
IPL 2026 orange cap

IPL 2026 Orange Cap List: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली 34 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेली. इसी पारी के साथ कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है. आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की लिस्ट में मौजूद टॉप-5 खिलाड़ियों पर.

विज्ञापन

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली2 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे पहुंच गए हैं. कोहली अब तक 5 पारियों में 228 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 57 का रहा और स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा. कोहली ने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है. वह इस सीजन 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

2. हेनरिक क्लासेन

2. हेनरिक क्लासेन 3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. हालांकि, वह कोहली से महज 4 रन पीछे हैं. क्लासेन ने अब तक 5 मैचों में 44.80 की औसत और 142.68 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में दो अर्धशतक हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 62 रन रहा है.

3. रजत पाटीदार

3. रजत पाटीदार 4 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने भी LSG के खिलाफ तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 27 रन बनाए और रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पाटीदार ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में 55.50 की औसत और 213.46 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 21 छक्के निकले.

विज्ञापन

4. ईशान किशन

4. ईशान किशन 5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने IPL 2026 में अब तक खेले 5 मैचों में 42.60 की औसत और 190.17 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 213 रन बनाए हैं. ईशान एक समय इस रेस में दूसरे नंबर पर थे, लेकि अब वह चौथे नंबर पहुंच गए हैं.

5. वैभव सूर्यवंशी

5. वैभव सूर्यवंशी 6 / 6

15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और अभी ऑरेंज कैप की रेस में 5वें स्थान पर बने हुए हैं. वैभव ने 5 मैचों में 40 की औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 263.15 का रहा है. हालांकि, पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे, जिसके कारण वह इस लिस्ट में पिछड़ गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन