IPL 2026: ऑरेंज कैप की जंग हुई तेज! वैभव सूर्यवंशी के ताज पर मंडराया खतरा, विराट कोहली की टॉप 5 में धांसू एंट्री

Orange Cap List: आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. अभी वैभव सूर्यवंशी सबसे अधिक रन बनाने के मामले में नंबर 1 हैं. आइए टॉप 5 की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli (1)
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 के कुल 20 मैच हो चुके हैं और अब टूर्नामेंट रोचक मोड़ पर है. सभी टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं और कुछ बल्लेबाजों का टूर्नामेंट में पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है. सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. अभी यह वैभव सूर्यवंशी के पास है. टॉप 5 लिस्ट में अब RCB के विराट कोहली और रजत पाटीदार की भी एंट्री हो गई है. ऑरेंज कैप की रेस अब रोचक होती जा रही है और खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास अभी ऑरेंज कैप है. उन्होंने चार मैचों में 50 के औसत से 200 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में दो अर्धशतक जड़े हैं. वैभव ने 266.66 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने MI के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 2 पर जगह बना ली है. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 65 के शानदार औसत से 195 रन बनाए हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन4 / 6

हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में कुल 184 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 46 का रहा है. उन्होंने IPL 2026 में कुल दो अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 91.50 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 183 रन जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 163.39 का रहा है.

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 6

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतक के साथ विराट कोहली अब ऑरेंज कैप की रेस में वापसी कर चुके हैं. वो IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने 59.66 के शानदार औसत से 179 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन