IPL 2026 Orange Cap: शुभमन गिल ने विराट कोहली से छीनी ऑरेंज कैप, देखें टॉप-5 में कौन-कौन हैं शामिल

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 86 रनों की शानदार पारी और अपनी टीम को जीत दिलाई. इस पारी के साथ ही गिल ने विराट कोहली से ऑरेंज कैप भी छीन ली है. यहां देखिए आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.

Shubman Gill and Virat Kohli
1 / 6
Shubman Gill and Virat Kohli

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े. इस पारी के साथ ही गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं और विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन ली है. आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में मौजूद टॉप-5 खिलाड़ियों पर.  

विज्ञापन

1. शुभमन गिल

1. शुभमन गिल 2 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पहुंच गए हैं. गिल इस सीजन अब तक खेले 4 मैचों में 62.75 की औसत और 154.93 के स्ट्राइक रेट 251 रन ठोक चुके हैं, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं. गिल इस मैच से पहले इस लिस्ट में 15वें स्थान पर थे, लेकिन KKR के खिलाफ 86 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद उन्होंने एक साथ 14 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है. वह इस सीजन 250 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. गिल अब विराट कोहली से 23 रन आगे निकल गए हैं.

विज्ञापन

2. विराट कोहली

2. विराट कोहली3 / 6

RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. कोहली ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में 228 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 57 का रहा और स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है.

3. हेनरिक क्लासेन

3. हेनरिक क्लासेन 4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. हालांकि, क्लासेन कोहली से सिर्फ 4 रन पीछे हैं. क्लासेन ने अब तक खेले 5 मैचों में 44.80 की औसत और 142.68 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं.

विज्ञापन

4. रजत पाटीदार

4. रजत पाटीदार5 / 6

RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं. पाटीदार इस सीजन शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और अब तक खेले 5 मैचों में 55.50 की औसत और 213.46 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं.

5. ईशान किशन

5. ईशान किशन6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल 5वें नंबर पर बने हुए हैं. ईशान ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में 42.60 की औसत और 190.17 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. वह टूर्नामेंट अब तक दो अर्धशतक भी ठोक चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन