IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में CSK के स्टार खिलाड़ी की धांसू एंट्री, इस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी, देखें टॉप 5 की लिस्ट
Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. CSK के एक स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टॉप 5 में जगह बना ली है. आइए जानते हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे है.

Orange Cap List: IPL में हर साल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर ऑरेंज कैप सजती है. इस बार ऑरेंज कैप की रेस काफी रोचक है, क्योंकि कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी रेस में हैं. वैभव सूर्यवंशी कुछ दिनों पहले तक टॉप पर थे लेकिन अब वो सबसे अधिक रन बनाने के मामले में नंबर 3 पर आ गए हैं. CSK के एक धाकड़ बल्लेबाज की भी टॉप 5 में धांसू एंट्री हो गई है. आइए ऑरेंज कैप की लिस्ट में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.
हेनरिक क्लासेन
2 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास अभी भी ऑरेंज कैप है. उन्होंने 5 मैचों में 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में दो अर्धशतक हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 62 रन रहा है.
ईशान किशन
3 / 6SRH के कप्तान ईशान किशन ने अब तक 5 मैचों में कुल 213 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 42.60 का रहा है और उन्होंने 190.17 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. ईशान ने RR के खिलाफ 91 रन की शानदार पारी खेलकर नंबर 2 का स्पॉट हासिल किया था.
वैभव सूर्यवंशी
4 / 615 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मैचों में 40 के शानदार औसत से 200 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 263.15 का रहा है. हेनरिक क्लासेन उन्हें पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल हुए हैं.
रजत पाटीदार
5 / 6रजत पाटीदार ने IPL 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और 195 रन बनाए हैं. रजत का औसत 65 का रहा है और उन्होंने 214.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट में अब तक 18 छक्के जड़े हैं.
संजू सैमसन
6 / 6CSK के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने टॉप 5 में जगह बना ली है. उन्होंने अब तक 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं. उन्होंने 172.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन जड़े थे और KKR के खिलाफ मैच में 48 रन बनाए. इसी के चलते वो काफी तेजी से टॉप 5 में आ गए.