IPL 2026: SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली हुए टॉप 5 से बाहर, देखें पूरी लिस्ट
Orange Cap List: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छिन गई है. विराट कोहली पहले सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप 5 में थे लेकिन अब बाहर हो चुके हैं. आइए ऑरेंज कैप की पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Orange Cap List: IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. 2026 के सीजन में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप थी लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ने उनसे यह ताज छिन लिया है. विराट कोहली टॉप 5 से बाहर हो चुके हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.
हेनरिक क्लासेन
2 / 6हेनरिक क्लासेन के पास अभी ऑरेंज कैप है. सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने 5 मैचों में 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन की पारी खेली थी. इसी के दम पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से नंबर 1 का ताज छिन लिया है.
ईशान किशन
3 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 से बाहर चल रहे थे लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 91 रन की पारी खेलकर नंबर 2 का स्थान हासिल कर लिया है. ईशान अब तक IPL 2026 में 5 मैचों में कुल 213 रन बना चुके हैं. उनका औसत इसी बीच 42.60 का रहा है.
वैभव सूर्यवंशी
4 / 615 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 3 पर आ गए हैं. उन्होंने 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं. बता दें कि सूर्यवंशी का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खाता नहीं खुल पाया और इसी कारण वो नीचे आ गए.
रजत पाटीदार
5 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और 195 रन बनाए हैं. उनका औसत 65 का रहा है और उन्होंने 214.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. रजत पाटीदार के नाम 2 अर्धशतक हैं.
यशस्वी जायसवाल
6 / 6राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं और 184 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 61.33 का रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जायसवाल का बल्ला भी खामोश रहा. हालांकि, वो अभी भी टॉप 5 में बने हुए हैं.