IPL 2026: विराट-गिल छूट गए पीछे, SRH के धाकड़ बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. SRH के स्टार बल्लेबाज ने टॉप पर जगह बना ली है. विराट कोहली भी रेस में बने हुए हैं. आइए ऑरेंज कैप की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Virat Kohli Heinrich Klassen
1 / 6

Orange Cap List: IPL में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिलती है. कई बार हर मैच के बाद ऑरेंज कैप का हकदार बदल जाता है. CSK के खिलाफ 59 रन की पारी खेलकर हेनरिक क्लासेन ने ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल और विराट कोहली को पीछे छोड़ा और नंबर 1 बन गए. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीन कप्तान हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

हेनरिक क्लासेन के पास IPL 2026 में अभी ऑरेंज कैप है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेले हैं और 47.16 की शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बनाए हैं. वो IPL 2026 में कुल 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने चार मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 251 रन बनाए हैं. गिल का स्ट्राइक रेट इसी बीच 154.93 का रहा है. उन्होंने IPL 2026 में अब तक तीन अर्धशतक जड़े हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली4 / 6

RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने 6 मैचों में हिस्सा लेते हुए 49.40 के औसत से 247 रन बनाए हैं. विराट ने IPL 2026 में 157.32 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 69 रन है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार5 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं और 46 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 212.96 का रहा है. रजत अब तक IPL 2026 में 22 छक्के जड़ चुके हैं.

ईशान किशन

ईशान किशन6 / 6

SRH के कप्तान ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 6 मैचों में 213 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 35.50 का रहा है. ईशान का सर्वाधिक स्कोर IPL 2026 में 91 रन रहा है. लिस्ट में SRH और RCB के खिलाड़ियों का दबदबा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन