
1 / 6
6 Fours in an Over in IPL: आईपीएल के इतिहास में आपने कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे होंगे, जिसमें एक ओवर में 6 छक्के लगना भी शामिल है. हाल ही में आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़कर सबको चौंका दिया. 2008 से लेकर अब तक के आईपीएल इतिहास में तीसरी बार यह कारनामा देखने को मिला है. IPL इतिहास में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाज ही इस अद्भुत कारनामे को अंजाम दे पाए हैं.
1. अजिंक्य रहाणे

2 / 6
आईपीएल में इस अद्भुत कारनामे को सबसे पहले अजिंक्य रहाणे ने अंजाम दिया था. साल 2012 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रहाणे ने RCB के खिलाफ अपनी क्लासिक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था. रहाणे ने आरसीबी के गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद के एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़कर सबको हैरान कर दिया था. उस मैच में उन्होंने शानदार शतक (103*) भी जमाया था.
2. पृथ्वी शॉ

3 / 6
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने साल 2021 में लगभग एक दशक के बाद इस कारनामे को दोहराया था. शॉ ने KKR के तेज गेंदबाज शिवम मावी के पारी के पहले ओवर में ही 6 गेंदों पर 6 चौके जड़कर इतिहास रच दिया. वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने पारी के पहले ही ओवर में यह कारनामा किया. उस मैच में उन्होंने मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा था.
3. प्रभसिमरन सिंह

4 / 6
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी अब इस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. IPL 2026 में प्रभसिमरन ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए यह मुकाम हासिल किया. प्रभसिमरन ने DC के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके लगा दिए. उन्होंने इस मैच में सिर्फ 26 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली.
पंजाब किंग्स के लिए लगाया चौथा सबसे तेज अर्धशतक

5 / 6
प्रभसिमरन ने सिर्फ 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली के गेंदबाजों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दीं. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 शानदार छक्के जड़े और सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली. इसी के साथ वह पंजाब के लिए आईपीएल में चौथा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पंजाब के लिए दूसरी बार ये कारनामा किया है. प्रभसिमरन इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों की 6 पारियों में 287 रन बना चुके हैं.
पंजाब किंग्स ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

6 / 6
आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर (71*) की धमाकेदार पारियों के दम पर पंजाब की टीम ने 265 रनों का बड़ा लक्ष्य 18.5 ओवर्स में ही हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.