IPL 2026: मुंबई इंडियंस के फैंस को लगा बड़ा झटका, PBKS के खिलाफ रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल!

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की इंजरी पर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है. उनको लेकर सामने आई एक खबर ने मुंबई के फैंस की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. ऐसे में उनका पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में खेल थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है.

jacket (11)
1 / 6

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. इसके बाद वो पूरी बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए और चोट के चलते पवेलियन लौट गए. इसके बाद सामने आई रिपोर्ट के अनुसार उनको स्कैन के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही उनकी चोट की गंभीरता का पता चल पाएगा. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल है कि क्या वो पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन

प्रैक्टिस सेशन में नहीं लिया हिस्सा

प्रैक्टिस सेशन में नहीं लिया हिस्सा2 / 6

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. फिलहाल उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लेना एमआई फैंस के लिए एक बड़ा झटका है.

विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ होंगे बाहर?

पंजाब के खिलाफ होंगे बाहर?3 / 6

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है, जो 16 अप्रैल को खेला जाएगा. इस मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 से रोहित शर्मा को ऐतिहात के तौर पर बाहर किया जा सकता है. या फिर इसका फैसला रोहित के ऊपर भी छोड़ा जा सकता है.

रिस्क नहीं लेना चाहेगी फ्रेंचाइजी

रिस्क नहीं लेना चाहेगी फ्रेंचाइजी4 / 6

रोहित शर्मा कमाल के बल्लेबाज हैं और टीम में ढेर सारा अनुभव लेकर आते हैं. ऐसे में मुंबई का मैनेजमेंट उनको लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेगा. ऐसे में इस मैच में नहीं खेलने का फैसला पूरी तरह से रोहित के हाथ में हो सकता है.

विज्ञापन

रोहित ने दिखाई शानदार फिटनेस

रोहित ने दिखाई शानदार फिटनेस5 / 6

पिछले साल रोहित शर्मा इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे. इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल खड़े हुए तो उन्होंने मेहनत कर इसके ऊपर काम किया और अब उनकी फिटनेस कमाल की नजर आ रही है.

IPL 2026 में रोहित का प्रदर्शन

IPL 2026 में रोहित का प्रदर्शन6 / 6

रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहा है. उन्होंने अब तक खेले मैचों में 78, 35, 5, and 19 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो मुंबई के लिए 6 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने. इस पूरे सीजन उनके ऊपर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन