IPL 2026: CSK से हार के बाद मुंबई इंडियंस के नाम जुड़े 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, 13 साल बाद हुआ कुछ ऐसा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार काफी चुभाने वाली रही. टीम को वानखेड़े के मैदान पर 103 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही MI के नाम 5 बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं.

jacket (23)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुए बड़े मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजी चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई. वानखेड़े के मैदान पर मिली ये हार मुंबई के लिए काफी चुभाने वाली रही क्योंकि इस एक हार से टीम के नाम 5 बड़े ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गए हैं. एक रिकॉर्ड तो 13 साल के बाद टूटा है.

विज्ञापन

MI के लिए सबसे बड़ी हार

MI के लिए सबसे बड़ी हार2 / 6

आईपीएल के इतिहास में रनों के लिहाज से ये मुंबई इंडियंस की अब तक की सबसे बड़ी हार है. इस मैच में टीम को 103 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. CSK से पहले मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम था. साल 2013 में RR ने MI को 87 रनों से हराया था.

विज्ञापन

वानखेड़े के मैदान पर सबसे बड़ी हार

वानखेड़े के मैदान पर सबसे बड़ी हार3 / 6

मुंबई इंडियंस को चेन्नई की टीम ने उनके घर में पटखनी दी है. मुंबई के लिए ये वानखेड़े के मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी हार रही. इस पहले आरसीबी ने साल 2015 में टीम को 39 रनों से हराया था.

CSK के खिलाफ सबसे कम टोटल

CSK के खिलाफ सबसे कम टोटल4 / 6

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर सिमट गई और ये टीम का चेन्नई के खिलाफ सबसे कम स्कोर है. इससे पहले 8 विकेट पर 136 रन था जो कि दुबई में आया था.

विज्ञापन

CSK से मिली सबसे ज्यादा हार

CSK से मिली सबसे ज्यादा हार5 / 6

इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम सीएसके से सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन चुकी है. चेन्नई की टीम ने मुंबई के खिलाफ खेले 40 मैचों में 19 बार जीत दर्ज की है. इस लिस्ट में 18 जीत के साथ दूसरे नंबर पर पंजाब का नाम है.

वानखेड़े में लगातार हार

वानखेड़े में लगातार हार6 / 6

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन वानखेड़े के मैदान पर हर सीजन कमाल का रहता है लेकिन इस सीजन ये किला ढहता हुआ नजर आ रहा है. टीम इस मैदान पर लगातार 3 मैच हार चुकी है, जो कि सिर्फ दूसरी बार ही हुआ है. इससे पहले साल 2017-18 में टीम ने लगातार 4 मैच गंवाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन