IPL 2026: CSK के खिलाफ करारी हार के बाद निकला हार्दिक पांड्या का दर्द, कही ये 5 बड़ी बातें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को हरा दिया है. इस मैच के बाद MI कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए और उन्होंने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं उनके बयान की 5 बड़ी बातें.

jacket (22)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ मुंबई के लिए ये इस सीजन की 5वीं हार रही है. इस हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम से काफी निराश नजर आए. उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया है. आइए आपको भी बताते हैं उनके बयान की 5 बड़ी बातें.

विज्ञापन

जल्दी विकेट खोना पड़ा भारी

जल्दी विकेट खोना पड़ा भारी2 / 6

चेन्नई के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. इस बात को हार्दिक पांड्या ने भी माना. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पावरप्ले के दौरान जल्दी विकेट खोना हमेशा ही मुश्किलों भरा रहता है और इसके बाद हम उभर नहीं पाए.”

विज्ञापन

दूसरी पारी में बदल गई पिच?

दूसरी पारी में बदल गई पिच?3 / 6

पिच को लेकर हार्दिक पांड्या ने पूछे जाने पर कहा, “मैं ये नहीं कहूंगा कि दूसरी पारी में पिच बदल गई थी. मैं उनमें से नहीं हूं जो ये कहेगा. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और 207 रनों का स्कोर खड़ा किया. ये वही सेम विकेट थी, वही मिट्टी थी. हमें बस अच्छी बल्लेबाजी करनी थी.”

संजू ने की शानदार बल्लेबाजी

संजू ने की शानदार बल्लेबाजी4 / 6

वानखेड़े की पिच पर स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. इसको लेकर पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे स्पिन गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. बस ये था कि संजू सैमसन ने इस मैच में शानदार पारी खेली. उनके बल्लेबाज आ रहे थे और रन बना रहे थे, जिससे वो एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाए.”

विज्ञापन

CSK ने बनाया बड़ा स्कोर

CSK ने बनाया बड़ा स्कोर5 / 6

चेन्नई की टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 207 रनों का स्कोर खड़ा किया. पांड्या ने कहा, “इस टोटल को चेज करने के लिए हमें एक अच्छे पावरप्ले की जरूरत थी और मोमेंटम हमारे साथ होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका.”

टीम में होंगे बदलाव?

टीम में होंगे बदलाव?6 / 6

इस हार के बाद टीम में बदलाव को लेकर हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि इस मैच के बाद अंदर बात होगी कि हम आगे कैसे जा रहे हैं. हमारे पास कुछ दिनों का समय है. हमें बस देखना होगा कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन