IPL 2026 के बाद इन 5 कारणों के चलते मुंबई इंडियंस बदल सकती है कप्तान, हार्दिक पांड्या ने किया निराश
IPL 2026: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी बार ट्रॉफी 2020 में जीती थी. उसके बाद फ्रेंचाइजी पिछले 5 सालों में 2 बार प्लेऑफ में पहुंची है. वहीं 3 बार टीम की स्थिति बहुत ज्यादा खराब रही है. ऐसे में एक बार फिर से कप्तान बदलने की चर्चा शुरु हो गई है.

IPL 2026: आईपीएल में राज करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में अच्छा नहीं रहा है. बैक टू बैक 3 सीजन में ट्रॉफी नहीं जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. अब मुंबई के लिए तीसरे सीजन में कप्तानी कर हार्दिक पांड्या पर भी सवाल उठने लगे हैं. उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है.
टीम का निराशाजनक रहा है प्रदर्शन
2 / 6टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 में संभाली थी. जिस सीजन में पांड्या की टीम 10वें पोजीशन पर रही थी. उसके बाद आईपीएल 2025 में टीम ने कमबैक करके प्लेऑफ में जगह बनाई थी. अब आईपीएल 2026 में हॉफ सीजन खत्म होने के बाद मुंबई की टीम 8वें नंबर पर नजर आ रही है.
कप्तानी में पांड्या कर रहे हैं गलती
3 / 6आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या कप्तानी में भी गलती कर रहे हैं. टीम 7 मुकाबले अब तक सीजन में खेल चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी अभी तक प्लेइंग 11 सेटल नहीं हो सकी है. वहीं गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग चेंज से मैनेजमेंट भी खुश नहीं नजर आ रही है.
फॉर्म भी नहीं है अच्छा
4 / 6बतौर खिलाड़ी भी हार्दिक पांड्या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही पांड्या ने अब तक आईपीएल 2026 में निराश किया है. जिसके कारण भी उन्हें अब पद से हटाया जा सकता है.
भविष्य को लेकर भी होगा फैसला
5 / 6मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी भी भविष्य को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं. ऐसे में तिलक वर्मा को भी फ्रेंचाइजी अपना अगला कप्तान बना सकती है. तिलक लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं.
टीम में नहीं है एकजुटता
6 / 6फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम जिस अंदाज में परफॉर्म कर रही है. उससे टीम की एकजुटता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो टीम में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं है. ऐसे में पांड्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है.