IPL 2026: CSK के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे MS Dhoni!

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के स्टार बल्लेबाज एम एस धोनी की वापसी की तारीख तय होती नजर आ रही है. वो किस दिन टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (36)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स अपने सबसे बड़े खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बिना ही खेल रही है. अभी तक थाला धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. काल्फ इंजरी के चलते वो अभी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. इस सीजन खिलाड़ियों की चोट सीएसके के लिए एक बड़ी टेंशन बनकर सामने आई है. इसी बीच टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

मैदान में उतरने को तैयार धोनी

मैदान में उतरने को तैयार धोनी2 / 6

दिग्गज धोनी अपनी चोट से लगभग उभर चुके हैं और जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं. उन्होंने नेट्स में पसीना बहाना शुरू कर दिया है और कमाल के शॉट्स लगा रहे हैं.

विज्ञापन

इस दिन होगी धोनी की वापसी

इस दिन होगी धोनी की वापसी3 / 6

रेव स्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक धोनी चेन्नई की जर्सी में 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उतरेंगे. ये मुकाबला चेपॉक में चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा. इससे पहले टीम को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा.

काल्फ इंजरी से जूझ रहे धोनी

काल्फ इंजरी से जूझ रहे धोनी  4 / 6

धोनी इस सीजन की शुरुआत से पहले से ही काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. वो टीम के साथ चेन्नई में प्रैक्टिस करते हुए तो दिख रहे हैं लेकिन अभी तक बाहर के मैचों में ट्रैवल नहीं कर रहे हैं. गुजरात के खिलाफ मैच में उनकी वापसी टीम के लिए बड़ी गुड न्यूज होगी.

विज्ञापन

धोनी की वापसी का फैंस को इंतजार

धोनी की वापसी का फैंस को इंतजार5 / 6

एम एस धोनी की वापसी का इंतजार हर किसी को है. धोनी के लिए ये आईपीएल का आखिरी सीजन भी हो सकता है. इसके बाद शायद ही फैंस को उनको मैदान पर खेलते देख पाए. पिछले सीजन में हम सभी उनकी लोकप्रियता देख ही चुके हैं. 

ट्रैक पर लौटी CSK

ट्रैक पर लौटी CSK6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में इस सीजन की शुरुआत लगातार 3 हार के साथ की थी. इसके बाद टीम ने लगातार 2 मैचों में जीत हासिल करते हुए ट्रैक पर वापसी की है. टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन