IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? CSK के CEO ने दिया फैंस को तगड़ा झटका!
MS Dhoni: IPL 2026 में CSK का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहा है. इस मैच में धोनी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन अब CSK के CEO ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है.

MS Dhoni: एमएस धोनी इस समय चोटिल हैं और इसी वजह से वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 के शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाए हैं. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि धोनी की 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वापसी हो सकती है. हालांकि, CSK के अधिकारियों ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है. एमएस धोनी की वापसी टल गई है और उन्हें ठीक होने के लिए अभी थोड़े और समय की जरूरत है.
एमएस धोनी को पिडली में है समस्या
2 / 6IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK ने ऐलान किया कि एमएस धोनी की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव है. इसी वजह से वे दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. धोनी इसके बाद से रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. कुछ दिनों पहले नेट्स में उन्होंने समय बिताया था, जिस वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई थी.
CSK के CEO ने दिया फैंस को झटका
3 / 6क्रिकबज से बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने बताया कि एमएस धोनी को ठीक होने में समय लगेगा. उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी अभी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उन्हें ठीक होने में थोड़ा टाइम लगने वाला है. हम अभी नहीं कह सकते कि उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा.'
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी!
4 / 6CSK के CEO के ऐलान के बाद साफ तौर पर लग रहा है कि 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमएस धोनी नहीं खेलेंगे. चेन्नई में CSK का 11 अप्रैल को DC और 14 अप्रैल को KKR से मैच है. अगर धोनी फिट हो गए, तो फिर 14 अप्रैल को खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
डेवाल्ड ब्रेविस पर भी मिला अपडेट
5 / 6CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने डेवाल्ड ब्रेविस पर भी अपडेट दिया. उन्होंने बताया, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि ब्रेविस अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है. हमारे पास अगले मैच से पहले कुछ दिन हैं.'
लगातार तीन मैच हार चुकी है CSK
6 / 6चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पहले मुकाबले में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने पटखनी दी. इसके बाद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी उन्हें हार मिली. अब दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वो पहला मैच जीतना चाहेंगे.