IPL 2026 से पहले एमएस धोनी ने वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, CSK के रीयूनियन में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

IPL 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में रीयूनियन का आयोजन किया, जहां टीम के कई पुराने दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद रहे. इस इवेंट के दौरान एमएस धोनी ने भारत के वर्ल्ड चैंपियंस खिलाड़ियों को सम्मानित किया. सीएसके ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

MS dhoni
1 / 8
MS dhoni

IPL 2026, CSK: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार (22 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में ग्रैंड रीयूनियन आयोजन किया. इस खास इवेंट में टीम के मौजूदा खिलाड़ी और कई पुराने दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए. इस मौके पर CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया.  

विज्ञापन

धोनी ने संजू और दुबे को किया सम्मानित

धोनी ने संजू और दुबे को किया सम्मानित2 / 8

CSK के रीयूनियन के मौके पर एमएस धोनी ने संजू सैमसन और शिवम दुबे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. संजू और दुबे ने 8 मार्च को टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीताने में अहम योगदान दिया था.

विज्ञापन

CSK की जर्सी में उतरेंगे संजू सैमसन

CSK की जर्सी में उतरेंगे संजू सैमसन3 / 8

लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. CSK ने संजू को राजस्थान फ्रेंचाइजी से ट्रेड किया है. संजू को भी सीएसके फैंस से खूब प्यार मिल रहा है.

आयुष म्हात्रे को भी मिला सम्मान

आयुष म्हात्रे को भी मिला सम्मान4 / 8

संजू और दुबे के अलावा, धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले आयुष म्हात्रे को भी सम्मान दिया. फ्रेंचाइजी ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

विज्ञापन

CSK के कई दिग्गज खिलाड़ी हुए शामिल

CSK के कई दिग्गज खिलाड़ी हुए शामिल5 / 8

इस इवेंट का नाम रखा गया ‘रोर 2026’, जिसमें धोनी के साथ अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और मुरलीधरन जैसे दिग्गज भी शामिल हुए. सबने मिलकर मस्ती की और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ड्वेन ब्रावो ने गाया गाना

ड्वेन ब्रावो ने गाया गाना6 / 8

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो भी CSK के इस खास इवेंट में शामिल हुए. CSK के लिए कई सीजन खेल चुके ब्रावो ने गाना गाकर फैंस का मनोरंजन किया. इस दौरान धोनी भी ब्रावो का गाना इंजॉय करते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन

IPL 2026 में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी CSK

IPL 2026 में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी CSK7 / 8

पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई थी. ऐसे में IPL 2026 पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. इस सीजन चेन्नई की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.

आईपीएल 2026 के लिए CSK का स्क्वॉड

आईपीएल 2026 के लिए CSK का स्क्वॉड8 / 8

महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन