IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की प्लेइंग 11, कुल 245 करोड़ के प्लेयर्स उतरेंगे मैदान पर

IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिनों का ही समय बचा है. जिसके बाद 28 मार्च को शाम 7:30 बजे से सीजन 19 की शुरुआत होगी. इस सीजन में कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इन खिलाड़ियों को आईपीएल से करोड़ों की सैलरी मिल रही है.

rishabh pant and shreyas iyer
1 / 6
rishabh pant and shreyas iyer

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे हैं. जिनकी सैलरी 16 करोड़ से भी ज्यादा की है. ऐसे में अगर प्लेइंग 11 में उनकी सही पोजीशन को देखें तो सभी बड़े नाम ही नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सबसे महंगी प्लेइंग 11 में सभी मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार खिलाड़ी इसमें जगह नहीं बना पाए हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली  2 / 6

सलामी बल्लेबाजी में विराट कोहली का नाम नजर आ रहा है. आरसीबी की टीम ने उन्हें 21 करोड़ में रिटेन किया था. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया था.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 3 / 6

मध्यक्रम में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. अय्यर को आईपीएल से 26.75 करोड़ की सैलरी मिलती है. इसके अलावा नंबर 4 पर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन नजर आ रहे हैं. ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये आईपीएल में मिलते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को 27 करोड़ की सैलरी मिलती है. वहीं हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 23 करोड़ रुपये देती है.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 4 / 6

बात ऑलराउंडर खिलाड़ियों की करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं. जिन्हें 16.35 करोड़ रुपये मिलती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ की सैलरी मिलती है. इसके अलावा राशिद खान को गुजरात टाइटंस की टीम 18 करोड़ रुपये देती है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 5 / 6

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मथीशा पथिराना का नाम नजर आ रहा है. ये दोनों को ही आईपीएल में 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. वहीं इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अर्शदीप सिंह खेलने वाले हैं. पंजाब किंग्स के इस स्टार को भी 18 करोड़ मिलते हैं.

आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 6 / 6

विराट कोहली- 21 करोड़, यशस्वी जायसवाल- 18 करोड़, श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़, कैमरून ग्रीन-25.20 करोड़, ऋषभ पंत-27 करोड़, हेनरिक क्लासेन- 23 करोड़, हार्दिक पांड्या- 16-35 करोड़, अक्षर पटेल-16.50 करोड़, राशिद खान-18 करोड़, जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़, मथीशा पथिराना-18 करोड़, इंपैक्ट प्लेयर- अर्शदीप सिंह- 18 करोड़. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन