'रिंकू सिंह को बनाओ KKR का अगला कप्तान', IPL 2026 से पहले पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Rinku Singh: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की इस सीजन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रिंकू सिंह को टीम के अगले कप्तान के रूप में तैयार करने का सुझाव दिया है.

Rinku Singh
1 / 7
Rinku Singh

IPL 2026, Rinku Singh: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की इस सीजन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी और चौथी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी. इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रिंकू सिंह को टीम के फ्यूचर कप्तान के रूप में ग्रूम करना चाहिए.  

विज्ञापन

IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे संभालेंगे KKR की कप्तानी

IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे संभालेंगे KKR की कप्तानी2 / 7

आईपीएल 2025 सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी केकेआर की टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई. हालांकि, खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने रहाणे पर भरोसा जताया है और वह 2026 में भी टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

रहाणे के बाद कौन बनेगा कप्तान?

रहाणे के बाद कौन बनेगा कप्तान?3 / 7

अगर रहाणे इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आगे भी कप्तानी जारी रख सकते हैं. लेकिन लंबे समय के लिए KKR को नए कप्तान की तलाश करनी ही पड़ेगी. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने केकेआर को रिंकू सिंह को टीम के अगले कप्तान के रूप में तैयार करने का सुझाव दिया है.

रिंकू सिंह को कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए - कैफ

रिंकू सिंह को कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए - कैफ4 / 7

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, वो ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं और KKR को भविष्य के लिए रिंकू सिंह को कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए." कैफ का मानना है कि रिंकू एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उनके रन टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिससे उनके पास लीडरशिप का अनुभव है.

विज्ञापन

8 साल से हैं टीम का हिस्सा

8 साल से हैं टीम का हिस्सा5 / 7

रिंकू सिंह पिछले 8 साल से केकेआर टीम का हिस्सा हैं और टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी में 80 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में केकेआर ने उन्हें 55 लाख रुपये में फिर से साइन किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले केकेआर ने रिंकू को अपनी टीम में बरकरार रखा.

रिंकू सिंह का IPL करियर

रिंकू सिंह का IPL करियर6 / 7

रिंकू ने IPL में 2018 से 2022 के बीच ज्यादा मौके नहीं पाए, लेकिन 2023 में उन्हें लगातार खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचा. बतौर फिनिशर रिंकू ने आईपीएल में अब तक 59 मैच खेले हैं और 145.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 1099 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया का थे हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया का थे हिस्सा7 / 7

इसी प्रदर्शन के दम पर रिंकू ने भारतीय टीम में जगह बनाई और हाल ही में 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे. रिंकू ने टूर्नामेंट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन