IPL 2026: बीच सीजन आयुष म्हात्रे समेत ये 5 सितारे हुए बाहर, CSK से लेकर SRH तक को लगा बड़ा झटका

IPL 2026 के बीच सीजन कई टीमों को बड़ा झटका लगा है और कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के दो अहम खिलाड़ी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. यहां देखिए आईपीएल 2026 के बीच सीजन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट.

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

IPL 2026 Mid Season Injured Players Ruled Out List: आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के चोटों ने कई टीमों का खेल बिगाड़ा है. बीच सीजन कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और फ्रेंचाइजी को मजबूरन उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना पड़ा है. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हुआ है और टीम के दो अहम खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. तो आइए जातने हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL 2026 के बीच सीजन चोटिल होकर अपनी टीमों का साथ छोड़ दिया है.  

विज्ञापन

1. आयुष म्हात्रे (CSK)

1. आयुष म्हात्रे (CSK)2 / 6

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हाल ही दूसरा बड़ा झटका तब लगा, जब टीम के स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उन्हें 18 अप्रैल SRH के खिलाफ मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. सीएसके ने 21 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर म्हात्रे के सीजन से बाहर होने की पुष्टि की. उन्होंने इस सीजन खेले 6 मैचों में 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाकर सबको प्रभावित किया था.

विज्ञापन

2. खलील अहमद (CSK)

2. खलील अहमद (CSK) 3 / 6

CSK के बाएं तेज गेंदबाज खलील अहमद भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, जो 14 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें ग्रेड 2 टियर (Quadricep Injury) हुआ है, जिसके कारण उन्हें 10-12 हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है. उन्होंने इस सीजन 5 मैच खेले हैं और दो विकेट हासिल किए. हालांकि, अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है.

3. डेविड पेन (SRH)

3. डेविड पेन (SRH)4 / 6

SRH के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. पेन ने 28 मार्च को RCB के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था और दो विकेट हासिल किए थे. फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

4. टॉम बैंटन (GT)

4. टॉम बैंटन (GT) 5 / 6

गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. चोट के कारण बैंटन इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके. GT ने उनकी जगह साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न को टीम में शामिल किया गया है.

5. अथर्व अंकोलेकर (MI)

5. अथर्व अंकोलेकर (MI) 6 / 6

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए. हालांकि, अथर्व को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि IPL 2026 के शुरू होने से पहले ही उन्हें घुटने में चोट लग गई थी. उनकी जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन