IPL 2026: लगातार 4 जीत के बाद भी होगा SRH की प्लेइंग 11 में बदलाव? MI के खिलाफ इन 2 खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत
MI vs SRH: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए MI के खिलाफ SRH की टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है?

IPL 2026, MI vs SRH: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, तो दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, MI के खिलाफ मैच के लिए SRH की प्लेइंग में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
कौन करेगा SRH के लिए ओपनिंग?
2 / 8MI के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. हेड और अभिषेक की जोड़ी ने इस सीजन अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है. पिछले मैच में अभिषेक ने 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी.
मिडिल ऑर्डर में ये प्लेयर्स मचाएंगे धमाल
3 / 8SRH का मिडिल ऑर्डर काफी दमदार है, जिसमें ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतिश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. ये सभी प्लेयर्स शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम करते हैं.
हर्ष दुबे को मिल सकता है मौका
4 / 8MI के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद की टीम ऑलराउंडर हर्ष दुबे को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. दुबे को सलिल अरोड़ा की जगह टीम में मौका मिल सकता है. दुबे अच्छी गेंदबाजी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं, जिससे वह निचले क्रम में टीम की बल्लेबाजी में मजबूत प्रदान कर सकते हैं.
दिलशान मदुशंका की हो सकती है वापसी
5 / 8वहीं, SRH अपनी तेज आक्रमण को मजबूत करने के लिए दिलशान मदुंशका को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. मदुशंका को प्रफुल हिंगे की जगह मौका मिल सकता है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला था और एक विकेट लिया था.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 8अगर SRH की टीम पहले गेंदबाजी करती है तो ट्रेविस हेड को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा जा सकता है. वहीं, अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो साकिब हुसैन इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
7 / 8अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे/सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका/प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा.
SRH जीत चुकी है 5 मैच
8 / 8सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में टीम ने जीत हासिल की है और 3 हारे हैं. हैदराबाद की टीम ने पिछले 4 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथ नंबर पर काबिज है.