MI vs PBKS: रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल! पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

IPL 2026 MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई की टीम को नए ओपनर की तलाश होगी. आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है इस मैच में मुंबई की प्लेइंग 11

jacket (26)
1 / 7

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मुंबई की टीम इस मैच में जीत हासिल कर ट्रैक पर वापस लौटना चाहेगी तो वहीं पंजाब टॉप पर काबिज होना चाहेगी. रोहित शर्मा चोट के चलते इस मैच से बाहर रह सकते हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच में उनको हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी. ऐसे में उनकी जगह ओपनिंग कौन करेगा, ये सबसे बड़ा सवाल है. आइए जानते हैं कि पंजाब के खिलाफ कैसी हो सकती है MI की प्लेइंग 11.

विज्ञापन

रोहित की जगह कौन लेगा?

रोहित की जगह कौन लेगा?2 / 7

रोहित शर्मा अगर इस मैच में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह टीम विल जैक्स को मौका दे सकती है. विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की विस्फोटक जोड़ी मुंबई के लिए ओपनिंग का एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. रिकेल्टन इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत

मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत3 / 7

मुंबई इंडियंस की ताकत उसका मिडिल ऑर्डर है जो कि इस सीजन फ्लॉप रहा है. इस मैच में भी टीम सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या के साथ उतरेगी. इस मैच में टीम को इन बल्लेबाजों से काफी उम्मीद होगी.

कप्तान हार्दिक पर होगा काफी दबाव

कप्तान हार्दिक पर होगा काफी दबाव4 / 7

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर इस मैच में काफी दबाव होगा. वो गेंद और बल्ले से इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. टीम ने जीत के साथ शुरुआत जरूर की थी लेकिन लगातार तीन मैचों में हार का सामना किया है.

विज्ञापन

बुमराह पर रहेगी सबकी नजरें

बुमराह पर रहेगी सबकी नजरें5 / 7

जसप्रीत बुमराह के ऊपर इस मैच में हर किसी की नजरें होंगी. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट के इस सीजन में 4 मैच खेले हैं, जिसमें वो एक विकेट भी हासिल नहीं कर पाए हैं. उनके साथ-साथ शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट को भी पंजाब के सामने दमदार गेंदबाजी करनी होगी. 

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?6 / 7

पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम शरफेन रदरफोर्ड को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरा सकती है. उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 117 / 7

रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन