MI vs PBKS: क्या मुंबई रोक पाएगी पंजाब का विजय रथ? जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IPL 2026, MI vs PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई के सामने विजय रथ पर सवाल पंजाब की कड़ी चुनौती होगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

IPL 2026, MI vs PBKS
1 / 9
IPL 2026, MI vs PBKS

IPL 2026, MI vs PBKS Match Preview: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. यह मैच गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है तो वहीं मुंबई की टीम पिछले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, लेकिन पंजाब को हराना टीम के लिए आसान नहीं होगा.  

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली है सिर्फ 1 जीत

मुंबई इंडियंस को मिली है सिर्फ 1 जीत2 / 9

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है. 5 बार की चैंपियन टीम को लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 2 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स अब तक रही है अजेय

पंजाब किंग्स अब तक रही है अजेय3 / 9

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है. विजज रथ पर सवार PBKS इस समय 7 अंकों और +0.720 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

MI vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड4 / 9

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी कर रहा है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें PBKS ने 17 मैच जीते हैं, जबकि MI ने भी 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि, पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट5 / 9

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. छोट बाउंड्री होने के कारण यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स को थोड़ी बहुत मदद मिलती है, वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और मूवमेंट मिलती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 रन के आसपास रहा है.

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?6 / 9

एक्यूवेदर के मुताबिक, MI vs PBKS मैच के दिन यानी 16 अप्रैल को मुंबई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान अधिकतम 31°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 117 / 9

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह. इम्पैक्ट प्लेयर - शेरफेन रदरफोर्ड

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 118 / 9

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर - नेहल वढेरा.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?9 / 9

MI और PBKS के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देखे सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन