IPL 2026: हार्दिक पांड्या-सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे MI के लिए अगला मैच? प्लेऑफ से बाहर होने के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट
Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला है. इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस रोचक होती जा रही है लेकिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में RCB ने हरा दिया और उनके प्लेऑफ में जाने के सपने को चकनाचूर कर दिया. अब MI का अगला मैच PBKS के खिलाफ होने वाला है. इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.
टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए हार्दिक!
2 / 6क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं. बताया जा रहा है कि अभी वो मुंबई में हैं और अपनी चोट की जांच करा रहे हैं. हार्दिक बैक स्पाज्म के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे. इस मैच में भी उनके खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
परिवार के साथ समय बिता रहे सूर्यकुमार यादव
3 / 6क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए. कुछ दिनों पहले ही सूर्या के घर एक बच्चे का जन्म हुआ और वो निजी कारणों से धर्मशाला नहीं गए हैं.
सूर्या-हार्दिक नहीं खेलेंगे अगला मैच?
4 / 6रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव भले ही अभी टीम के साथ नहीं गए हैं लेकिन वो मैच से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे. उनके खेलने पर सवाल नहीं है. हार्दिक पांड्या की कमर में समस्या है और चोट की गंभीरता को देखते हुए ही उनका PBKS के खिलाफ खेलना तय हो पाएगा.
कब होगा PBKS vs MI मैच?
5 / 6पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई को भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, वहीं PBKS को यहां जीत की सख्त जरूरत है.
मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में प्रदर्शन
6 / 6मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन IPL 2026 में भूलने लायक रहा है. उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्हें सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.