IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान रोकने आ रहा KKR का ये 18 करोड़ी तेज गेंदबाज! टीम की किस्मत पलटने का सुनहरा मौका

Matheesha Pathirana: IPL 2026 में अब तक KKR को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है. अब उनकी किस्मत बदलने के लिए 18 करोड़ का एक धाकड़ तेज गेंदबाज टीम से जुड़ने वाला है.

Vaibhav Sooryavanshi KKR
1 / 6

Matheesha Pathirana: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक साबित हुआ है. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं और अब तक एक में भी उन्हें जीत नहीं मिली है. उन्हें पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच रद्द हो गया. KKR की किस्मत काफी खराब रही है और अब इसे पलटने के लिए उनके 18 करोड़ के तेज गेंदबाज की जल्द ही टीम में एंट्री होने वाली है. उनकी एंट्री वैभव सूर्यवंशी के लिए समस्या बन सकती है.

विज्ञापन

जल्द टीम से जुड़ेंगे मथीशा पथिराना

जल्द टीम से जुड़ेंगे मथीशा पथिराना2 / 6

मथीशा पथिराना चोटिल होने के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उन्हें चोट आई थी और ठीक होने में उन्हें काफी समय लगा. इसी वजह से IPL में अब तक वो छह मैच मिस कर चुके हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने पथिराना को NoC दे दी है. दनुष्का अरविंद की रिपोर्ट के मुताबिक मथीशा KKR की टीम के साथ आज शाम या कल सुबह तक जुड़ जाएंगे.

विज्ञापन

KKR ने 18 करोड़ में पथिराना को किया था टीम में शामिल

KKR ने 18 करोड़ में पथिराना को किया था टीम में शामिल3 / 6

मथीशा पथिराना को CSK ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. कोलकाता नाइट राइडर्स को एक शानदार तेज गेंदबाज की जरूरत थी और इसी वजह से उन्होंने पथिराना पर बड़ी बोली लगाई और उन्हें 18 करोड़ में खरीदा. हालांकि, अब तो वो उनका उपयोग नहीं कर पाए हैं.

KKR का कब होगा अगला मैच?

KKR का कब होगा अगला मैच?4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला है. इस मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. दोपहर 3:30 बजे से यह महामुकाबला शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वैभव सूर्यवंशी की बढ़ेंगी मुश्किलें!5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. हालांकि, मथीशा पथिराना लंबे समय से बाहर हैं और वो एकदम फ्रेश हैं. पथिराना अपनी स्लोअर गेंद और यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं. वो अपने अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन से वैभव को परेशान कर सकते हैं.

KKR की पलटेंगे किस्मत?

KKR की पलटेंगे किस्मत?6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत पाई है. गेंदबाजी कहीं न कहीं KKR की कमजोरी रही है. GT के खिलाफ पिछले मैच में KKR की गेंदबाजी शुरुआत में खराब रही थी और अंत में विकेट लेने के बावजूद उन्हें नुकसान हुआ. अगर पथिराना अगला मैच खेलते हैं, तो KKR की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी और उनकी किस्मत भी पलट सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन