LSG vs DC: लखनऊ-दिल्ली की भिड़ंत में इन 5 खिलाड़ियों की टक्कर पर रहेगी सबकी नजरें, पलट सकते हैं मैच का पासा

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और टूर्नामेंट का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगा.

LSG vs DC
1 / 6
LSG vs DC

IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 का 5वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं, जिनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसे 5 प्लेयर्स बैटल पर.  

विज्ञापन

केएल राहुल vs मोहम्मद शमी

केएल राहुल vs मोहम्मद शमी2 / 6

आईपीएल 2026 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में उनकी टक्कर सीधे इन-फॉर्म तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से होगी. शमी पहले भी राहुल को परेशान कर चुके हैं और 5 टी20 पारियों में 2 बार आउट किया है. वहीं, राहुल ने 122.85 के स्ट्राइक रेट से 43 रन भी बनाए हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी टफ रहने वाला है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत vs कुलदीप यादव

ऋषभ पंत vs कुलदीप यादव3 / 6

LSG vs DC मैच में टीम इंडिया के दो पुराने साथी ऋषभ पंत और कुलदीप यादव आमने-सामने होंगे. यहां कुलदीप का पलड़ा भारी दिखता है. उन्होंने पंत को 5 टी20 मैचों में 3 बार आउट किया है. वहीं, लखनऊ के कप्तान पंत यहां थोड़े स्ट्रगल करते नजर आए हैं, उनका स्ट्राइक रेट भी ज्यादा नहीं रहा है. पंत ने कुलदीप के खिलाफ 25 गेंदों में सिर्फ 23 रन बनाए हैं. ऐसे में यह मुकाबला देखने लायक रहेगा.

ए़डेन मार्करम vs लुंगी एनगिडी

ए़डेन मार्करम vs लुंगी एनगिडी4 / 6

साउथ अफ्रीका के दो स्टार खिलाड़ी ऐडन मार्करम और लुंगी एनगिडी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों ने SA20 में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेला है, जिसमें मार्करम ने सिर्फ 23 गेंदों में 37 रन बनाए और 160.86 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए आउट नहीं हुए. वहीं, लुंगी शानदार फॉर्म में आईपीएल में उतर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप में 12 विकेट लिए और सिर्फ 7.19 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की.

विज्ञापन

निकोलस पूरन vs अक्षर पटेल

निकोलस पूरन vs अक्षर पटेल5 / 6

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर निकोलस पूरन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और बड़े शॉट्स मारने के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अक्षर पटेल अभी तक टी20 में पूरन को आउट नहीं कर पाए हैं. ऊपर से पूरन का स्ट्राइक रेट भी अक्षर के खिलाफ बेहद खतरनाक रहा है. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि पूरन अक्षर पटेल के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं.

ट्रिस्टन स्टब्स vs मयंक यादव

ट्रिस्टन स्टब्स vs मयंक यादव6 / 6

भारत के सबसे तेज उभरते गेंदबाज मयंक यादव की 150+ किमी/घंटा की रफ्तार और दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा. स्टब्स डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर हैं, जबकि मयंक अपनी सधी हुई यॉर्कर और बाउंसर से उन्हें बांधने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन