IPL 2026: पंजाब का बॉलर बना पर्पल कैप का किंग, जयदेव उनादकट से छिन गया ताज
IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है, और पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है. चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के मैच के बाद पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है.

Leading Wicket-Takers So Far In IPL 2026: कुल मिलाकर आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस अभी खुली हुई है और आने वाले मैचों में इसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज कौन-कौन हैं.
वैशाख विजयकुमार
2 / 6इस वक्त वैशाख विजयकुमार सबसे ज्यादा विकेट लेकर टॉप पर हैं. पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट फिगर 34/3 रहा है और 14.40 की औसत के साथ उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. हालांकि उनकी इकॉनमी 9.00 है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है.
जयदेव उनादकट
3 / 6दूसरे स्थान पर जयदेव उनादकट का नाम आता है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने भी 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं. 12.50 की शानदार औसत और 8.33 की इकॉनमी के साथ उन्होंने किफायती गेंदबाजी की है. उनका बेस्ट 21/3 रहा है, जो उनकी कंसिस्टेंसी को बयां करता है.
अंशुल कंबोज
4 / 6तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं. उनका प्रदर्शन थोड़ा महंगा जरूर रहा है, क्योंकि उनकी इकॉनमी 10.50 है, लेकिन महत्वपूर्ण समय पर विकेट लेकर उन्होंने टीम को फायदा पहुंचाया है. 27/2 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
ब्लेसिंग मुजरबानी
5 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्लेसिंग मुजरबानी भी 4 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 7 ओवर में 75 रन देकर 41/4 का शानदार स्पेल डाला है. खास बात ये है कि उन्होंने एक बार 4 विकेट लेने का करिश्मा भी किया है, जो उन्हें खास बनाता है.
जैकब डफी
6 / 65वें नंबर पर जैकब डफी हैं, जिन्होंने सिर्फ 1 मैच में 3 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी है. 7.33 की औसत और 5.50 की इकॉनमी के साथ उनका प्रदर्शन काफी असरदार रहा है. हो सकता है आने वाले दिनों वो फिर रेस में आगे निकल जाएं.