IPL 2026 में नंबर 1 T20I गेंदबाज का फ्लॉप शो जारी, 25 साल के बल्लेबाज ने 6 गेंदों में निकाली हेकड़ी, कूट डाले इतने रन

IPL 2026: सनराइजर्स के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम के लिए नंबर 1 टी20 गेंदबाज ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया जो कि टीम की हार का प्रमुख कारण भी बना. सनराइजर्स के एक 25 साल के बल्लेबाज ने चक्रवर्ती के एक ओवर में 25 रन निकाले.

jacket (6)
1 / 6

Abhishek Sharma vs Varun Chakravarthy: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी उनका बुरा हाल देखने को मिला. 25 साल के युवा बल्लेबाज ने उनके एक ही ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उनकी हेकड़ी निकालने का काम किया. वरुण इस मैच में काफी महंगे साबित हुए और कप्तान ने उनको पूरे 4 ओवर फेंकने का मौका तक नहीं दिया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने ठोके 25 रन

अभिषेक शर्मा ने ठोके 25 रन2 / 6

केकेआर के कप्तान ने वरुण चक्रवर्ती को सलामी बल्लेबाजों को आउट करने के लिए 5वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी. रहाणे का ये दांव उलटा पड़ा और अभिषेक शर्मा नंबर 1 टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज के पहले ही ओवर में 25 रन कूट डाले. इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के तो वहीं 3 चौके जड़े.

विज्ञापन

वरुण की फॉर्म पर सवाल

वरुण की फॉर्म पर सवाल3 / 6

वरुण चक्रवर्ती मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 गेंदबाज हैं लेकिन उनका प्रदर्शन हर दिन के साथ गिरता ही जा रहा है. टी20 विश्व कप में भी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जमकर रन बटोरे तो वहीं अब यही सिलसिला आईपीएल में भी जारी है.

रहाणे ने करवाए केवल 2 ओवर

रहाणे ने करवाए केवल 2 ओवर4 / 6

वरुण चक्रवर्ती एक ऐसे गेंदबाज हैं जो मैच में ज्यादा अपने सभी ओवर खत्म करते हुए दिखते हैं लेकिन केकेआर के कप्तान रहाणे ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनसे केवल 2 ओवर ही करवाए. इस दौरान उन्होंने 15.50 की खराब औसत से 31 रन खर्च किए और एक विकेट बी नहीं ले पाए.

विज्ञापन

फॉर्म में हुई अभिषेक की वापसी

फॉर्म में हुई अभिषेक की वापसी5 / 6

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे थे लेकिन केकेआर के खिलाफ मैच में उनका बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने इस मैच में 21 गेंदों का सामना करते हुए 228 की स्ट्राइक रेट से 48 रनों की तूफानी पारी खेली.

मुंबई के मैच में भी जमकर लुटाए थे रन

मुंबई के मैच में भी जमकर लुटाए थे रन6 / 6

कोलकाता की टीम का इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ मैच  हुआ था. उस मैच में भी वरुण चक्रवर्ती को बल्लेबाजों ने जमकर कूटा था. उन्होंने 10 12 की इकॉनमी से रन लुटाते हुए 4 ओवर में 48 रन खर्च किए थे. अभी तक वो टूर्नामेंट में खेले 2 मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन