IPL 2026 में KKR का हुआ बुरा हाल, 14 साल बाद देखना पड़ा ऐसा मनहूस दिन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर को MI और SRH के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. इससे पहले टीम को साल 2012 में ऐसा दिन देखना पड़ा था.

kolkata knight riders
1 / 8
kolkata knight riders

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शुरुआत बेहद खराब रही. नए सीजन के लिए केकेआर की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन टीम को अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. कागज पर टीम मजबूत दिखती है, लेकिन मैदान पर सही तालमेल की कमी साफ नजर आ रही है. इसी वजह से करीब 14 साल बाद केकेआर को इतना बुरा दिन देखना पड़ रहा है.  

विज्ञापन

पहले मैच में मुंबई इंडियंस से मिली हार

पहले मैच में मुंबई इंडियंस से मिली हार2 / 8

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत भी KKR के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की टीम ने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला, जहां उसे 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में केकेआर की टीम 220 रनों को डिफेंड करने में असफल रही.

विज्ञापन

दूसरे मैच में SRH ने हराया

दूसरे मैच में SRH ने हराया3 / 8

दूसरे मैच में भी KKR का हार का मुंह देखना पड़ा और सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से करारी शिकस्त दी. इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में केकेआर की टीम 161 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

IPL 2026 में लगातार दो मैच हारने वाली पहली टीम

IPL 2026 में लगातार दो मैच हारने वाली पहली टीम4 / 8

केकेआर इस सीजन की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने दो मैच खेलकर भी अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की और पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुला. कोलकाता की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर संघर्ष कर रही है.

विज्ञापन

14 साल बाद देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन

14 साल बाद देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन5 / 8

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब केकेआर ने ऐसा खराब आगाज किया हो. इससे पहले साल 2012 में भी कोलकाता की टीम अपने पहले दो मुकाबले हार गई थी. गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और दूसरे में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था.

वापसी कर जीता था खिताब

वापसी कर जीता था खिताब6 / 8

लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उसी साल टीम ने जबरदस्त वापसी की थी. शुरुआती दो मैच हारने के बाद, केकेआर ने तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर वापसी की थी. कोलकाता की टीम फाइनल तक पहुंची और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर खिताब भी जीत लिया था.

विज्ञापन

6 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगी भिड़ंत

6 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगी भिड़ंत7 / 8

अब एक बार फिर केकेआर के सामने वही चुनौती है और टीम खराब शुरुआत के बाद वापसी करना चाहेगी. केकेआर का अगला मैच 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. ये मैच टीम के लिए काफी अहम होने वाला है. अगर यहां जीत मिलती है, तो टीम फिर से ट्रैक पर आ सकती है.

IPL 2026 के लिए KKR का फुल स्क्वॉड

IPL 2026 के लिए KKR का फुल स्क्वॉड8 / 8

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रचिन रवींद्र, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीश पथ‍िराना, तेजस्‍वी सिंह, कार्तिक त्‍यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, मुस्‍ताफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन