IPL 2026 में जानें कितनी है सभी 10 कप्तानों की सैलरी, KKR के कप्तान को मिलते हैं सिर्फ इतने रुपये
IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत साल 28 मार्च से होने जा रही है. इससे पहले सभी टीमों के कप्तान फोटोशूट के लिए मुंबई में इकट्ठा हुए थे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी कितनी है.

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तान मुंबई में फोटोशूट के लिए इकट्ठे हुए थे. टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी टीमों के कप्तान भारतीय हैं. सनराइजर्स की कप्तानी वैसे तो पैट कमिंस के हाथों में है लेकिन फिलहाल उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस बार किस कप्तान की कितनी सैलरी है ये भी एक बड़ी दिलचस्प बात है. केकेआर के कप्तान की सैलरी सुन हर किसी के होश उड़ जाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि किस कप्तान की सैलरी कितनी है.
ऋषभ पंत
2 / 11विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी है. साल 2025 के मेगा ऑक्शन में टीम ने उनको 27 करोड़ रुपये में खरीदा था.
श्रेयस अय्यर
3 / 11पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. टीम ने उनकी कप्तानी में साल 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था. मेगा ऑक्शन में टीम ने उनको 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
ऋतुराज गायकवाड़
4 / 11चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बीते कई सालों से फ्रेंचाइजी के साथ बने हुए हैं. वो फ्रेंचाइजी के साथ 18 करोड़ रुपये में जुड़े हुए हैं.
अक्षर पटेल
5 / 11अक्षर पटेल टी20 टीम इंडिया के उपकप्तान हैं तो वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान करते हुए नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उनको 16.50 करोड़ में खरीदा था.
शुभमन गिल
6 / 11गुजरात टाइटंस की कप्तानी युवा शुभमन गिल के हाथों में है. फ्रेंचाइजी ने उनको 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और इस सीजन भी उनकी यही सैलरी होगी.
हार्दिक पांड्या
7 / 11मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है. उन्हें फ्रेंचाइजी हर साल एक सीजन खेलने के लिए 16.35 करोड़ रुपये देती है.
रियान पराग
8 / 11राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस बार युवा रियान पराग को कप्तानी की बागडोर सौंपी है. टीम ने उनको 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
ईशान किशन
9 / 11पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में होगी. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको ऑक्शन में 11.25 करोड़ में खरीदा था.
रजत पाटीदार
10 / 11साल 2025 में रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में टीम ने अपना पहला खिताब जीता था. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको 11 करोड़ रुपये दिए जाते हैं.
अजिंक्य रहाणे
11 / 11अजिंक्य रहाणे को साल 2025 में केकेआर की कप्तानी सौंपी गई थी. इस बार भी वहीं कप्तान करेंगे. सभी कप्तानों में उनकी सैलरी सबसे कम है. केकेआर की तरफ से उनको 1.5 करोड़ रुपये दिए गए थे.