SRH vs DC: केएल राहुल की ये गलती दिल्ली कैपिटल्स को पड़ी भारी, अभिषेक शर्मा ने पलट दी मैच की पूरी कहानी

SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की धमाकेदार पारी खेली और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इस शानदार पारी के दौरान केएल राहुल ने बड़ी चूक कर दी, जो दिल्ली को काफी भारी पड़ी.

IPL 2026, SRH vs DC
1 / 6
IPL 2026, SRH vs DC

IPL 2026, SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. अभिषेक ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के जड़े. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

विज्ञापन

केएल राहुल की चूक पड़ी भारी

केएल राहुल की चूक पड़ी भारी2 / 6

हालांकि, अभिषेक शर्मा के इस पारी में एक अहम मोड़ भी आया, जब उन्हें बड़ा जीवनदान मिला. वह 50 रन पर थे और रन आउट हो सकते थे, लेकिन केएल राहुल से वहां बड़ी चूक हो गई, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भूगतना पड़ा. उसके बाद अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजी यूनिट को तहस-नहस कर दिया.

विज्ञापन

राहुल ने गंवा दिया रन आउट का मौका

राहुल ने गंवा दिया रन आउट का मौका3 / 6

यह घटना 9वें ओवर की है, जब अभिषेक 49 रन पर खेल रहे थे. उन्होंने डबल रन लेने की कोशिश की, पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे के लिए दौड़े. उस समय गेंद राहुल तक तो पहुंची, लेकिन वो उसे सही से पकड़ नहीं पाए और आसान रन आउट का मौका गंवा बैठे.

क्रीज से काफी दूरे थे अभिषेक

क्रीज से काफी दूरे थे अभिषेक4 / 6

उस वक्त अभिषेक क्रीज से काफी दूर थे और अगर वो रन आउट हो जाते तो दिल्ली शायद हैदराबाद को 200 के आसपास ही रोक लेती. लेकिन इसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई और इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 85 रन और जोड़ दिए. यह उनका आईपीएल में दूसरा शतक है, जबकि टी20 में 9वां शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राहुल

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राहुल5 / 6

राहुल की इस गलती के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. कई लोगों ने उनके विकेटकीपिंग पर भी सवाल उठाए. हालांकि, राहुल ने बल्लेबाजी में इस गलती की भरपाई करने की कोशिश की, लेकिन 23 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए.

SRH ने दिल्ली को 47 रनों से हराया

SRH ने दिल्ली को 47 रनों से हराया6 / 6

आखिर में दिल्ली कैपिटल्स को SRH के हाथों 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ल की टीम 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी. यह दिल्ली की 6 मैचों में तीसरी हार है, जबकि हैदराबाद ने 7 मैचों में चौथी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन