W,W,W,W…ऑक्शन में किसी ने नहीं दिया 6 फुट 8 इंच वाले खिलाड़ी को भाव, अब IPL 2026 में मचा रहा ‘गदर’

IPL 2026 KKR vs SRH: कोलकाता की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के एक 6 फुट 8 इंच वाले स्टार तेज गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस खिलाड़ी को मिनी ऑक्शन में कोई खरीददार तक नहीं मिल पाया था.

jacket (4)
1 / 6

IPL 2026 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को भले ही सनराइजर्स के खिलाफ मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के एक स्टार गेंदबाज ने छाप छोड़ने का काम किया है. इस 6 फुट 8 इंच वाले खिलाड़ी ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इस स्टार तेज गेंदबाज को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. आइए आपको भी बताते हैं हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

मुज़ारबानी ने दिखाया दम

मुज़ारबानी ने दिखाया दम2 / 6

सनराइजर्स के खिलाफ मैच में केकेआर के लिए जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

ऑक्शन में नहीं मिला था खरीददार

ऑक्शन में नहीं मिला था खरीददार3 / 6

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में ब्लेसिंग मुज़ारबानी को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी. अब 29 साल का ये युवा तेज गेंदबाज 75 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा है. 

रिप्लेसमेंट के तौर पर हुए शामिल

रिप्लेसमेंट के तौर पर हुए शामिल4 / 6

कोलकाता की टीम ने ब्लेसिंग मुज़ारबानी को एक रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया है. इस सीजन टीम के कई तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में नहीं उतर पाए जिसके चलते मैनेजमेंट को ये कदम उठाना पड़ा. उन्हें हर्षित राणा की इंजरी रिप्लेसमेंट बताया गया है.

विज्ञापन

पर्पल कैप की रेस में हुए शामिल

पर्पल कैप की रेस में हुए शामिल5 / 6

सनराइजर्स के खिलाफ अपने इस बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन से ब्लेसिंग मुज़ारबानी पर्पल कैप की रेस में उतर चुके हैं. पहले मुकाबले में उनको कोई विकेट नहीं मिल पाया था लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 4 विकेट हॉल से अपना आगाज किया. पर्पल कैप की रेस में अब वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

KKR को मिली लगातार 2 हार

KKR को मिली लगातार 2 हार6 / 6

कोलकाता की टीम को इस सीजन लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. पहले मैच में टीम को मुंबई के हाथों 6 विकेट हार मिली थी तो वहीं अब SRH ने भी 65 रनों के अंतर से रौंद दिया है. टीम को जल्द ही वापसी करनी होगी, नहीं तो प्लेऑफ की मुश्किलें बढ़ सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन