KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी हार के 5 विलेन, टीम का हीरो अब बना ‘जीरो’

KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले लगातार 4 मुकाबले जीते. उसके बाद टीम अब बैक टू बैक मुकाबला हार गई है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा मुकाबला हारने के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करीबी मैच में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

KKR vs RR
1 / 6
KKR vs RR

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हार का सिलसिला तोड़ते हुए आखिरकार जीत दर्ज कर ली. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके सिर्फ 155 रन ही बनाए थे. जिसके केकेआर की टीम ने आखिरी ओवर में बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले में राजस्थान की टीम को उनके 5 स्टार खिलाड़ियों की गलती बहुत ज्यादा भारी पड़ गई.

विज्ञापन

रियान पराग

रियान पराग2 / 6

कप्तान रियान पराग ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बनाए. जिसके कारण ही टीम के ऊपर दबाव आ गया. बाद में गेंदबाजी के दौरान 1 ओवर में 10 रन दे दिए.

विज्ञापन

शिमरॉन हेटमायर

शिमरॉन हेटमायर 3 / 6

स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर के बल्ले से भी रन नहीं आ रहे हैं. हेटमायर ने 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बनाए. हेटमायर भी स्लो बैटिंग करते हुए नजर आए. जिसके कारण ही टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.

डोनोवन फरेरा

डोनोवन फरेरा 4 / 6

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले डोनोवन फरेरा ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने 7 गेंदों में इतने ही रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान की टीम 155 रनों पर ही रुक गई.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 5 / 6

टूर्नामेंट में अब तक राजस्थान रॉयल्स के स्टार रहे रवि बिश्नोई ने भी इस मुकाबले में निराश किया. गेंदबाजों के लिए अच्छी विकेट पर भी बिश्नोई ने 4 ओवरों में 1 विकेट लेकर 41 रन लुटा दिए. जोकि टीम को बहुत भारी पड़ा.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 6 / 6

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी इस मुकाबले में भी निराश किया. आर्चर ने 4 ओवरों में 35 रन दिए. अपने तीसरे और चौथे ओवर में बहुत ही महंगे साबित हुए. जिसके कारण ही मैच राजस्थान के हाथ से निकल गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन