IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी के ऊपर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना, मैच के दौरान ये हरकत करना पड़ा भारी

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के स्टार युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी के ऊपर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगा दिया है. उनको मैच के दौरान एक हरकत करना भारी पड़ा. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया और उनके ऊपर कितना जुर्माना लगा है.

jacket (1) (11)
1 / 7

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को मैदान पर गुस्सा दिखाना भारी पड़ा है. मैच में वो एक अनोखे नियम के तहत आउट हुए जिसकी सोशल मीडिया पर जोरों से चर्चा हो रही है. इसी बीच मैच के बाद अब बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर गाज गिराई गई है. बोर्ड ने उनको आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्हें किस बात की सजा मिली है.

विज्ञापन

रघुवंशी पर लगाया गया जुर्माना

रघुवंशी पर लगाया गया जुर्माना2 / 7

अंगकृष रघुवंशी के ऊपर बीसीसीआई की तरफ से 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. लखनऊ के खिलाफ मैच में वो अंपायर के फैसले से काफी नाराज थे. ऐसे में इसकी नाराजगी जाहिर करना उनको भारी पड़ गया है. उनके खाते में इस हरकत के लिए एक डिमेरिट अंक भी डाला गया है. 

विज्ञापन

तोड़ा आईपीएल का नियम

तोड़ा आईपीएल का नियम3 / 7

आईपीएल की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार अंगकृष रघुवंशी की इस हरकत को आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन माना गया है. इसके अनुसार मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग" से संबंधित है.

पारी के 5वें ओवर में हुआ वाकया

पारी के 5वें ओवर में हुआ वाकया4 / 7

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 5वें ओवर के दौरान अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट करार दिया गया. अंपायर के इस फैसले से वो काफी नाखुश नजर आए. उन्होंने पवेलियन की तरफ जाते हुए एग्रेसिव अंदाज में अपना बल्ला बाउंड्री लाइन पर मारा और इसके बाद अपना हेलमेट फेंका.

विज्ञापन

आउट होने पर मचा बवाल

आउट होने पर मचा बवाल5 / 7

अंगकृष रघुवंशी आईपीएल के इतिहास में ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ से आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बने. उनके आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर जोरदार चर्चा हुई. कुछ लोगों ने अंपायर के इस फैसले को सही करार दिया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत बताया.

रघुवंशी ने मानी अपनी गलती

रघुवंशी ने मानी अपनी गलती6 / 7

अंगकृष रघुवंशी ने भी इस पूरे मामले में अपनी गलती मान ली है. मैच रेफरी ने उनके ऊपर इसके लिए आरोप तय किए थे, जिसे बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया. रघुवंशी इस मैच में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए. उन्होंने 8 गेंदों में महज 9 रन बनाए.

विज्ञापन

केकेआर को मिली जीत

केकेआर को मिली जीत 7 / 7

कोलकाता की टीम ने इस मैच में रोमांचक जीत दर्ज की है. लखनऊ के खिलाफ ये मैच सुपर ओवर में गया. रिंकू सिंह एक बार फिर केकेआर के लिए जीत के हीरो बने. उन्होंने 51 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन